Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

दलजीत सिंह मामले में हरसिमरत कौर बादल का पंजाब सरकार पर निशाना, पुलिस पर परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप

दलजीत सिंह मामले में हरसिमरत कौर बादल का पंजाब Government पर निशाना, Police पर परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर . शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता और पूर्व Union Minister हरसिमरत कौर बादल ने मानसा जिले के भम्मे कलां गांव पहुंचकर दलजीत सिंह के परिवार से मुलाकात की और पंजाब Police तथा आम आदमी पार्टी Government पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि दलजीत सिंह का परिवार इतना भयभीत है कि उसे अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है.

हरसिमरत कौर बादल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि दलजीत सिंह की पत्नी परमजीत कौर ने उन्हें बताया कि Police उन पर एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रही है.

बादल के अनुसार, परमजीत कौर ने दावा किया कि जब उन्होंने इस पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया तो Police बार-बार उन्हें और उनके 14 वर्षीय बच्चे को थाने बुलाकर परेशान करने लगी.

हरसिमरत कौर बादल ने मामले को लेकर पांच बिंदुओं में अपनी बात रखते हुए कहा कि मानसा और पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है. दलजीत सिंह के शव को Police ने दिनदहाड़े अपने कब्जे में लिया. उनकी पत्नी पर Police कथित तौर पर बयान बदलने का दबाव बना रही है. परिवार के सदस्यों को प्रताड़ित किया जा रहा है. गांव से हिरासत में लिए गए 20 से अधिक लोगों के बारे में जानकारी नहीं है.

उन्होंने आरोप लगाया कि Police दलजीत सिंह के पिता, मां, बहन, पत्नी और बच्चों को भी परेशान कर रही है.

एक अन्य पोस्ट में हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि भम्मे कलां गांव में दलजीत सिंह के घर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि परिवार भारी दबाव और भय के माहौल में जी रहा है.

उन्होंने दावा किया कि परिवार को अपना घर छोड़कर धरना स्थल पर शरण लेनी पड़ी है. बादल ने दलजीत सिंह की बहन अमरजीत कौर का हवाला देते हुए कहा कि परिवार ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने पहले मामले को शांत करने की कोशिश की और कथित तौर पर नौकरी तथा आर्थिक सहायता की पेशकश भी की, जिसे परिवार ने ठुकरा दिया.

हरसिमरत कौर बादल ने Chief Minister भगवंत मान और पंजाब Government को निशाने पर लेते हुए कहा कि Police का काम लोगों की सुरक्षा करना है, उन्हें डराना नहीं.

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले राज्य में नशा तस्करों को संरक्षण मिला, फिर दलजीत सिंह की मौत के मामले को लेकर भ्रम पैदा किया गया. बादल ने कहा कि परिवार का दावा है कि दलजीत सिंह की मौत ड्रग ओवरडोज से हुई थी, जबकि प्रशासन इसे हत्या का मामला बताने की कोशिश कर रहा है.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दलजीत सिंह के पिता लापता हैं और परिवार की महिला सदस्य लगातार Police दबाव का सामना कर रही हैं.

–

एएमटी/डीकेपी

Share