Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री धामी ने धर्मपत्नी संग मनाया करवा चौथ का पर्व, बताया भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, प्रेम, समर्पण और अटूट विश्वास का प्रतीक

Chief Minister  धामी ने धर्मपत्नी संग मनाया करवा चौथ का पर्व, बताया भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, प्रेम, समर्पण और अटूट विश्वास का प्रतीक

देहरादून, 29 अक्टूबर . दिल्ली समेत देशभर में Thursday को करवा चौथ का पर्व श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया. महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा और शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों और श्रद्धा के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया.

Chief Minister ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, प्रेम, समर्पण और अटूट विश्वास का प्रतीक है.

Chief Minister ने कहा कि सनातन परंपरा के ऐसे पर्व पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास को भी प्रोत्साहित करते हैं. उन्होंने सभी परिवारों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए संदेश में Chief Minister धामी ने कहा कि उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ श्रद्धा और परंपरा के अनुसार यह पावन पर्व मनाया. उन्होंने दांपत्य जीवन में प्रेम, समर्पण और विश्वास के महत्व को रेखांकित करते हुए अपनी अर्धांगिनी के स्नेह और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया.

दिल्ली के चांदनी चौक समेत कई प्रमुख बाजारों में करवा चौथ की खरीदारी को लेकर दिनभर चहल-पहल बनी रही. महिलाओं ने पूजा सामग्री, छलनी, करवा, श्रृंगार का सामान और पारंपरिक परिधान खरीदे. ज्योतिषियों के अनुसार महिलाओं ने निर्धारित समय पर चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलने की तैयारी की.

वहीं, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी करवा चौथ पर पूजा अर्चना की. इस दौरान उनके साथ मंत्रिमंडल के कई अन्य लोग भी अपने परिवार के साथ मौजूद थे.

करवा चौथ के अवसर पर देशभर में पारंपरिक उत्सव, धार्मिक आस्था और पारिवारिक मूल्यों का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां महिलाओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की और चंद्र दर्शन के बाद व्रत का पारण किया.

–

एएमटी/डीकेपी

Share