जम्मू-कश्मीर: नौकरी घोटाले में दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

जम्मू, 29 अक्टूबर . जम्मू-कश्मीर Police की अपराध शाखा के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने नौकरी घोटाले के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की है.
अपराध शाखा की ओर से जारी बयान के अनुसार, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जम्मू ने अनंतनाग के दमहल निवासी पीरजादा अब्दुल हमीद और पुंछ के संगयोटे निवासी मुनीर हुसैन के खिलाफ जम्मू के सब-जज की अदालत में आरोप पत्र पेश किया है.
यह मामला जम्मू अपराध शाखा के एक Police स्टेशन में रणबीर दंड संहिता की धारा 420 और 120-बी के तहत दर्ज किया गया था. दोनों पर कथित तौर पर फर्जी नौकरी दिलाने वाले गिरोह में शामिल होने का आरोप है.
मामला अदालत के निर्देश पर दर्ज किया गया था. शुरुआत में मुनीर हुसैन ने पीरजादा अब्दुल हमीद के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी.
हालांकि, जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ. इंस्पेक्टर मीनू शर्मा के नेतृत्व में हुई जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता के रूप में सामने आए मुनीर हुसैन ने कथित तौर पर पीरजादा अब्दुल हमीद के साथ मिलकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा दिया, उनसे पैसे वसूले और बाद में जिम्मेदारी से बचने के लिए झूठी शिकायत दर्ज कराई.
जांच में पाया गया कि दोनों आरोपियों ने Governmentी नौकरी दिलाने का लालच देकर बेरोजगार युवाओं से करीब 25 लाख रुपए की ठगी की.
Police के मुताबिक, गवाहों के बयान और दस्तावेजी साक्ष्यों से दोनों आरोपियों की कथित संलिप्तता सामने आई. इसके आधार पर उनके खिलाफ न्यायिक कार्यवाही के लिए चार्जशीट अदालत में दाखिल की गई है.
जम्मू अपराध शाखा के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के वरिष्ठ Police अधीक्षक फैसल कुरैशी ने आम लोगों से ऐसे आर्थिक अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है.
उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ इस तरह की धोखाधड़ी होती है तो वह इसकी सूचना आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जम्मू को दे सकता है.
पीड़ित ईमेल पर शिकायत भेज सकते हैं या 0191-2578901 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.
अधिकारियों ने बताया कि आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ उच्च-प्रोफाइल आर्थिक अपराधों और तकनीकी जांच की जरूरत वाले विशेष मामलों की पड़ताल करता है, जबकि कानून-व्यवस्था और आतंकवाद निरोधी कार्यों में व्यस्त क्षेत्रीय Police के पास ऐसे मामलों के लिए अलग से समर्पित जांच टीम नहीं होती.
–
एएमटी/डीकेपी


