गुजरात: गांधीनगर फायरिंग केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार

गांधीनगर, 29 अक्टूबर . Gujarat के गांधीनगर में एक आदमी से जुड़े फायरिंग केस में गांधीनगर Police ने Thursday को बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया.
ये गिरफ्तारियां नवरात्रि के दौरान डीजे की आवाज को लेकर शुरू हुए झगड़े के बाद हुई फायरिंग से जुड़ा है. झगड़े के बाद आरोपियों ने फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया. घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान पैर काटना पड़ा था. इसी मामले में Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया.
यह घटना 18 अक्टूबर की है, जहां नवरात्रि के दौरान गांधीनगर के मानसा जिले के वर्षोदा गांव में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पीड़ित की पहचना अरविंद चावड़ा के रूप में हुई है, जिसकी डीजे की आवाज को लेकर आरोपी दिग्विजय चावड़ा के साथ कहासुनी और मारपीट हुई.
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गांधीनगर Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की. तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर Police ने इस मामले में शामिल कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.
गांधीनगर Police की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जयदीप रमन सिंह चावड़ा (उम्र-41, निवासी बे मध, वरसोडा), आदर्श सिंह उर्फ अदिराज घनश्याम सिंह चावड़ा (उम्र-23, निवासी बे मध, वरसोडा), राहुल सिंह जीवन सिंह चावड़ा (उम्र-25, निवासी बे मध, वरसोडा), नरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू निकुसिंह राठौड़ (उम्र-34, निवासी जूना संघपुर, वीजापुर), भाविकसिंह मुकेशसिंह वाघेला (उम्र-24, निवासी खरेजा, गांधीनगर), शक्तिराजसिंह राजेंद्रसिंह वाघेला (उम्र-22, निवासी रखेजा, गांधीनगर), धर्मराजसिंह गणपतसिंह वाघेला (उम्र-22, निवासी वासन, गांधीनगर), पुरमसिंह लक्ष्मणसिंह चौहान (उम्र-27, निवासी लोदरा, मानसा), तरुणभाई मुकेशभाई रावल (उम्र-20, निवासी लोदरा, मानसा) और प्रकाश मुकेशभाई वंजारा (उम्र-26, निवासी लोदरा, मानसा) के रूप में हुई है.
Police ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है और अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियारों तथा इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में भी विस्तृत जांच चल रही है.
–
डीके/डीकेपी


