मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 72 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Mumbai , 29 अक्टूबर . Mumbai Police ने साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर देशभर में 255 साइबर अपराधों का खुलासा किया है. इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
Police के अनुसार, 30 जुलाई को मुलुंड की एक निजी कंपनी के अकाउंटेंट को व्हाट्सएप पर कंपनी मालिक की फोटो डीपी लगाकर एक अनजान व्यक्ति ने मैसेज किया और कंपनी के खाते से 10 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए. इस पर मुलुंड Police स्टेशन में अपराध धारा 318(4), 319(2) बीएनएस और 66(सी)(डी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.
जांच में तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि ठगी की रकम में से 5.50 लाख रुपए उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बैंक खाते में जमा हुए हैं. इसी लीड पर Police ने मेरठ से 3 आरोपियों को पकड़ा. उनसे पूछताछ के बाद गाजियाबाद से 1, वडोदरा से 1 और Mumbai के कांदिवली से 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों से 5.50 लाख रुपए नकद और 5 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं.
Police जांच में आगे बड़ा खुलासा हुआ. एक आरोपी के मोबाइल से मिले 11 बैंक खातों पर देश के 21 राज्यों में 182 साइबर शिकायतें दर्ज हैं. दूसरे आरोपी के 49 बैंक खातों पर 73 शिकायतें मिली हैं. इन सभी शिकायतों में कुल ठगी की रकम लगभग 72 करोड़ रुपए आंकी गई है.
आरोपी टेलीग्राम ग्रुप के जरिए बैंक खाते और सिम कार्ड की खरीद-फरोख्त करते थे. लोगों के मोबाइल में एपीके फाइल इंस्टॉल करवाकर उनके खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम मंगवाने के लिए करते थे. बाद में रकम को अलग-अलग खातों में घुमाकर नकद निकाल लेते थे और यूएसडीटी क्रिप्टो करेंसी में बदल देते थे.
यह कार्रवाई Police आयुक्त देवन भारती, सह-आयुक्त मनोज शर्मा, अपर-आयुक्त धनंजय कुलकर्णी, उपायुक्त अभयसिंह देशमुख, सहायक-आयुक्त सुदर्शन होनवडजकर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ निरीक्षक संतोष घाटेकर के नेतृत्व में की गई. इस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश, Gujarat और Rajasthan Police का भी सहयोग मिला.
साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ Police ने जनता से अपील की कि वे अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेकबुक या सिम कार्ड कमीशन के लालच में किसी को न दें. अनजान व्यक्ति की भेजी एपीके फाइल इंस्टॉल न करें. साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें.
–
डीके/डीकेपी


