पंजाब: अमृतसर में तारा वाला पुल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत; पुरानी रंजिश में बरसीं गोलियां

अमृतसर, 29 अक्टूबर . पंजाब के अमृतसर में तारा वाला पुल के पास Thursday देर शाम हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई. पुरानी रंजिश के चलते हुए इस हमले में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है.
Police के मुताबिक, अजनाला के कोटली सक्का गांव निवासी शरनजीत सिंह और आकाशदीप सिंह बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. जैसे ही वे तारा वाला पुल के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे करीब छह युवकों ने उन पर अचानक गोलियां चला दीं.
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. हमले में शरनजीत सिंह को एक गोली लगी, जबकि आकाशदीप सिंह के शरीर में दो गोलियां लगीं. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि, इलाज के दौरान आकाशदीप सिंह ने दम तोड़ दिया. वहीं, शरनजीत सिंह का इलाज जारी है.
वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही Police की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच शुरू की. Police को मौके से तीन खाली कारतूस के खोखे मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कम से कम तीन राउंड फायरिंग की गई.
मामले पर जानकारी देते हुए एसीपी रविंदर पाल सिंह संधू ने कहा कि यह घटना किसी गैंगवार से जुड़ी नहीं है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी.
Police के अनुसार, करीब दो से तीन साल पहले भी दोनों पक्षों के बीच गंभीर विवाद और मारपीट की घटना हुई थी. उसी रंजिश के चलते इस हमले को अंजाम दिया गया.
Police ने हमले में शामिल दो मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली है. अन्य हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.
Police अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले की जांच जारी है और आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.
इस वारदात के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और Police पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच कर रही है.
–
एएमटी/डीकेपी


