Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड: आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर ‘षड्यंत्रकारियों’ को बचाने का आरोप लगाया

प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड: आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर ‘षड्यंत्रकारियों’ को बचाने का आरोप लगाया

Mumbai , 29 अक्टूबर . शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने Thursday को आरोप लगाया कि उपChief Minister एकनाथ शिंदे ठाणे की पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे को शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्या मामले से बचाने के लिए बेताब हैं.

शिवसेना (यूबीटी) नेताओं ने आरोप लगाया कि Police ने केवल सुपारी किलर्स (भाड़े के हत्यारों) को गिरफ्तार किया है. जब तक मीनाक्षी और राजेंद्र शिंदे को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक असली साजिश सामने नहीं आएगी.

ठाणे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा, “हमारी मांग है कि मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. हमें समझ नहीं आ रहा कि उसे क्यों बचाया जा रहा है… जब हम Police कमिश्नर से मिले, तो हमें लगा कि Police को अच्छी तरह पता है कि मुख्य आरोपी कौन है.”

ठाणे Police कमिश्नर के साथ बैठक करने के बाद, ठाकरे ने पूर्णेकर के बेटे राम, राज्यसभा सांसद संजय राउत और ठाणे के शिवसेना (यूबीटी) नेताओं के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

इससे पहले, ठाकरे मृतक नेता की पत्नी से मिलने के लिए पूर्णेकर के घर गए थे. ठाकरे ने कहा कि cctv फुटेज के रूप में सबूत देने के बावजूद, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

ठाकरे ने पूछा, “आप किस बात का और क्यों इंतजार कर रहे हैं? यह एक Political हत्या है, जिसका cctv फुटेज भी मौजूद है. मुख्य साजिशकर्ता और मास्टरमाइंड को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है? एकनाथ शिंदे आरोपी और साजिशकर्ता को बचाने के लिए इतने बेताब क्यों हैं?”

ठाकरे ने उपChief Minister और ठाणे के संरक्षक मंत्री एकनाथ शिंदे की आलोचना की. उन्होंने कहा कि राम पूर्णेकर, जो अपने पिता की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग करने के लिए शिंदे से मिलने गए थे, उन्हें ही हिरासत में ले लिया गया.

ठाकरे ने कहा, “हम ठाणे सिर्फ पूर्णेकर परिवार और Police कमिश्नर से मिलने आए थे. लेकिन स्थानीय सांसद ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और हमें डराने की बचकानी कोशिश की. हमसे आमना-सामना करने के बजाय, उन्होंने (शिंदे गुट के नेताओं ने) कहीं और विरोध प्रदर्शन किया.”

उन्होंने पूर्णेकर परिवार को न्याय दिलाने में विफल रहने के लिए Chief Minister और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस की भी कड़ी आलोचना की.

उन्होंने कहा, “गृह मंत्री इन सब चीजों को रोकने के बजाय पार्टियां तोड़ने, पेड़ काटने और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं को बेचने में व्यस्त हैं.”

सीएम फडणवीस पर निशाना साधते हुए, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि Maharashtra को आज तक इतना कमजोर गृह मंत्री कभी नहीं मिला. उन्होंने कहा, “जिन्होंने हमें ठाणे आने की चुनौती दी थी, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि हम न सिर्फ यहां आए हैं, बल्कि आपसे आमना-सामना होने तक इंतजार करने के लिए भी तैयार हैं. सत्ता में होने का घमंड न करें, क्योंकि यह हमेशा रहने वाली नहीं है. मीनाक्षी और राजेंद्र शिंदे इस मामले में मुख्य आरोपी हैं, और लोग हत्यारों को बचाने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा कि Police को इन दोनों को गिरफ्तार करना ही होगा.

–

एससीएच

Share