
हावड़ा, 4 सितंबर . पश्चिम बंगाल में पहली बार गीता पाठ करने पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने Chief Minister सुवेंदु अधिकारी के सामने तीन बड़ी मांगें रखी हैं. उन्होंने कहा कि पहली मांग है कि गंगासागर मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित करवाया जाए, दूसरी गोमाता को राज माता का दर्जा दिया जाए और तीसरी काली पूजा के दौरान गलियों-मोहल्लों में होने वाले छोटे-छोटे दंगे अब बंद होने चाहिए, अब हर-हर गंगे होना चाहिए.
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “India हिंदु राष्ट्र तो है ही, बस विचारों में घोषित होने की आवश्यकता है. उसके लिए हम बंगाल आए हुए हैं. आप जैसे बुद्धिमान लोग हिंदुत्व विचारधारा का समर्थन करेंगे तो India हिंदु राष्ट्र विचारों में भी परिवर्तन होकर रहेगा.”
पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी को लेकर उन्होंने कहा, “हम साधु हैं, कोई नेता नहीं, हम संदेश क्यों देंगे? उनको भी कहेंगे कि कथा में आप भी पधारो. उस वक्त कथा नहीं हो पाई, आपको सुनने का मौका नहीं मिला, भगवान अब मौका दे रहा है. कथा सबकी है, राम सबके हैं, कृष्ण सबके हैं, काली सबकी हैं. बस यही तो हम बताने आए हैं. हमको आने से रोका था, रही होगी कोई मजबूरी.”
India के युवाओं को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि युवा इस देश की ताकत हैं. इनके पास गति है तो निश्चित ही India की प्रगति होगी. एक कहानी हम अक्सर सुनाते हैं कि एक हवाई जहाज के पायलट ने घोषणा की कि दो खबर हैं. एक अच्छी और एक खराब. अच्छी खबर यह है कि हवाई जहाज पहले के मुकाबले तेज गति से उड़ रहा है और दुख वाली बात यह है कि कहां जा रहा है, पता नहीं. वर्तमान की युवा पीढ़ी का यही हाल है. वो तेज जा रहे हैं, पर कहां जा रहे हैं, ये पता नहीं. प्रत्येक माता-पिता, अभिभावक, गुरु, मंदिर और मदरसों का ये कर्तव्य है कि आज की पीढ़ी, जेन-जी या आने वाली सभी पीढ़ियों को ऐसे संस्कार दें कि वो राम प्रेमी और राष्ट्र प्रेमी हो सकें ताकि वो सड़कों पर निकलने की बजाय विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में जाएं, वहां पर पढ़ें और जीवन को धन्य बनाएं और India को भव्य बनाएं.
पश्चिम बंगाल की वर्तामन Government को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सनातनी Government है. हम अपनी बात आपके माध्यम से ही पहुंचा सकते हैं. अब आप Chief Minister बने हैं तो इस प्रदेश की जनता का पूरा ध्यान आप पर है. प्रदेश की भावनाओं की कद्र करना आपके ऊपर है.
–
केके/वीसी