भारत-उज्बेकिस्तान की राजनयिक संबंधों की 35वीं वर्षगांठ पर भारतीय समुदाय लगाएगा 35,000 पेड़

ताशकंद, 4 सितंबर . उज्बेकिस्तान में रह रहे भारतीय समुदाय ने Friday को घोषणा की कि वह India के ‘एक पेड़ मां के नाम’ और उज्बेकिस्तान के ‘याशिल माकोन’ अभियान के तहत देशभर में 35,000 पेड़ लगाएगा. यह पहल दोनों देशों के बीच अगले वर्ष पूरी होने वाले 35 वर्षों के राजनयिक संबंधों के उपलक्ष्य में की जाएगी.

ताशकंद स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, यह घोषणा उस दौरान की गई, जब उज्बेकिस्तान में India की राजदूत स्मिता पंत ने भारतीय समुदाय के सदस्यों को Prime Minister Narendra Modi की हालिया उज्बेकिस्तान यात्रा के प्रमुख परिणामों की जानकारी दी.

भारतीय दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारतीय समुदाय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘याशिल माकोन’ अभियानों के तहत 35,000 पेड़ लगाने का संकल्प लिया है, क्योंकि दोनों देश अगले वर्ष अपने राजनयिक संबंधों की 35वीं वर्षगांठ मनाएंगे.

Prime Minister मोदी ने Sunday को अपनी उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान President शवकत मिर्जियोयेव के साथ ताशकंद स्थित President भवन में एक पौधा लगाया था. यह पौधरोपण India की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल और उज्बेकिस्तान के ‘याशिल माकोन’ हरित अभियान को जोड़ते हुए किया गया.

इस अवसर पर Prime Minister मोदी ने कहा था कि भारत-उज्बेकिस्तान हरित क्षेत्र बढ़ाने और अधिक टिकाऊ भविष्य के निर्माण के लिए मिलकर काम करेंगे.

उन्होंने एक्स पर लिखा, “ताशकंद से एक बेहतर ग्रह के लिए साझा संकल्प. President शवकत मिर्जियोयेव और मैंने एक पौधा लगाकर India के ‘एक पेड़ मां के नाम’ और उज्बेकिस्तान के ‘याशिल माकोन’ कार्यक्रमों को एक साथ जोड़ा है. हम हरित क्षेत्र बढ़ाने और टिकाऊ भविष्य के निर्माण के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे.”

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह पहल India और उज्बेकिस्तान की पर्यावरण संरक्षण तथा हरित और टिकाऊ भविष्य के निर्माण के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

अपने दौरे के दौरान Prime Minister मोदी ने President मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी की. बैठक में व्यापार, निवेश, उद्योग और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई.

इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment