
New Delhi, 6 सितंबर . श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में Prime Minister Narendra Modi के शामिल होने को कॉलेज प्रशासन ने ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर बताया. शिक्षक दिवस के मौके पर Prime Minister के कॉलेज पहुंचने पर एसआरसीसी की प्रिंसिपल सिमरित कौर और वाइस प्रिंसिपल प्रोफेसर अरुणा ने संस्थान और शिक्षकों के लिए विशेष सम्मान बताया.
प्रिंसिपल सिमरित कौर ने Prime Minister के व्यक्तित्व और नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सोच और विजन बहुत व्यापक है. उनका व्यक्तित्व भी बेहद प्रभावशाली है. कॉलेज के 100वें वर्ष के समारोह के लिए Prime Minister ने निमंत्रण स्वीकार किया, जिससे पूरी एसआरसीसी फ्रेटरनिटी और दिल्ली विश्वविद्यालय में खुशी और गर्व का माहौल बना. एसआरसीसी दिल्ली विश्वविद्यालय का हिस्सा होने के कारण यह सम्मान पूरे विश्वविद्यालय के लिए भी महत्वपूर्ण है. 25 अप्रैल को जब कॉलेज की ओर से Prime Minister को समारोह में आमंत्रित किया गया था, उसी दौरान विशेष स्टाम्प जारी किया गया था. अब शताब्दी समारोह के अवसर पर कमेमोरेटिव कॉइन भी जारी किया गया.
सिमरित कौर ने कहा कि संस्थान के 100वें वर्ष में शिक्षक दिवस पर Prime Minister का आना विशेष महत्व रखता है. किसी भी शिक्षण संस्थान में शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है. शिक्षक की सही गाइडेंस और मेंटरशिप के बिना विद्यार्थी के लिए सही दिशा चुनना कठिन हो सकता है. प्रिंसिपल ने एसआरसीसी की उपलब्धियों का श्रेय कॉलेज के शिक्षकों और पूर्व छात्रों को भी दिया. उन्होंने कहा कि कॉलेज के पूर्व छात्र देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में जाकर सफल हुए हैं और उन्होंने संस्थान का नाम रोशन किया है. उन्होंने पूर्व छात्रों को ‘ग्लोबल सिटिजन’ बताया.
उन्होंने कहा कि Prime Minister न केवल स्वयं काम करने वाले नेता हैं, बल्कि युवाओं को भी विकसित India के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं. उन्होंने समावेशी और सतत विकास में युवा शक्ति की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया.
एसआरसीसी की वाइस प्रिंसिपल प्रोफेसर अरुणा ने कहा कि वह करीब 30 वर्षों से कॉलेज में पढ़ा रही हैं और इस दौरान उन्होंने कई शिक्षक दिवस देखे हैं. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से हमेशा प्यार और सम्मान मिला, लेकिन शिक्षक दिवस पर देश के Prime Minister का कॉलेज आकर शिक्षकों का अभिनंदन करना उनके लिए बेहद गर्व का क्षण था. एक शिक्षक के तौर पर उनके जीवन में इससे बड़ा सम्मान शायद ही कोई हो सकता है. प्रोफेसर अरुणा ने Prime Minister के Political सफर का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि Gujarat के Chief Minister के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान भी उनका व्यक्तित्व प्रभावशाली था और अब राष्ट्रीय स्तर पर भी उनका प्रभाव बढ़ा है.
उन्होंने कहा कि उनके अनुसार Gujarat मॉडल की चर्चा के बाद अब भारतीय मॉडल को भी विभिन्न स्थानों पर अपनाए जाने की बात सामने आ रही है. प्रोफेसर अरुणा ने देश की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि India विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है.
–
पीएसके/एबीएम