
Bengaluru, 6 सितंबर . India में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने Sunday को कर्नाटक के Chief Minister डीके शिवकुमार से Bengaluru में मुलाकात की. इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच पैक्स सिलिका और ट्रस्ट जैसे पहलों को लेकर चर्चा हुई, जिसका मकसद स्पेस तकनीक, एआई और व्यापार के जरिए India और अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत करना है.
India में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मुलाकात की तस्वीर साझा कर लिखा, “Bengaluru में कर्नाटक के Chief Minister डीके शिवकुमार से दोबारा मिलकर बहुत अच्छा लगा. कर्नाटक में स्पेस टेक्नोलॉजी, एआई और व्यापार के जरिए अमेरिका-India के संबंध मजबूत हो रहे हैं. पैक्स सिलिका और ट्रस्ट जैसे पहल के जरिए, हम अमेरिकी और भारतीय उद्योग दोनों के लिए मौके बना रहे हैं.”
Bengaluru में अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अमेरिकी राजदूत मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. इस दौरान अमेरिकी महावाणिज्यदूत मारियाना एल. नीसुलर भी मौजूद रहे.
गोर ने एक्स पर लिखा, “Bengaluru में अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने और अमेरिका-India साझेदारी की ताकत का जश्न मनाने पर गर्व है. पूरे दक्षिण India में, हमारी साझेदारी इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है, निवेश बढ़ा रही है और जरूरी सप्लाई चेन को मजबूत कर रही है.”
Bengaluru में उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से भी मुलाकात की और एक्स पर लिखा, “इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से मिलकर बहुत अच्छा लगा. नासा में ट्रेनिंग से लेकर एक्सिओम स्पेस के एएक्स-4 मिशन को चलाने तक उनका यह सफर अमेरिका-India स्पेस कोऑपरेशन को सबसे अच्छे तरीके से दिखाता है.”
कार्यक्रम के दौरान गोर ने कहा, “आपके साथ 250 साल की अमेरिकी स्वतंत्रता का जश्न मनाना मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है. मैं हमारे मुख्य अतिथि, कर्नाटक के Chief Minister शिवा कुमार को धन्यवाद देना चाहता हूं. Chief Minister , हमारे साथ यहां जश्न मनाने के लिए समय निकालने के लिए आपका धन्यवाद. दरअसल, एक महीने में यह दूसरी बार है जब मैं यहां आया हूं, और इसका एक कारण यह है कि Chief Minister कितने गतिशील हैं. हमने बहुत कुछ किया है और हम इस महान राज्य और Chief Minister के साथ बहुत कुछ करना जारी रखेंगे.”
राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, “मैं आपको दो उदाहरण देता हूं. पहला, आज रात मुझे ट्रस्ट फेलोशिप लॉन्च करने में मदद करने पर गर्व है. यह एक नई साझेदारी है जो इस सदी को परिभाषित करने वाली तकनीकों पर काम करने के लिए शीर्ष अमेरिकी और भारतीय शोधकर्ताओं को एक साथ ला रही है. एआई, सेमीकंडक्टर, क्वांटम, और बायोटेक—यह तो बस शुरुआत है. मैं चाहता हूं कि ट्रस्ट और आगे बढ़ें, और अधिक दानदाता आगे आएं, कार्यक्रम में अधिक फेलो शामिल हों, और इससे और अधिक बड़ी सफलताएं निकलें.”
–
केके/डीकेपी