तमिलनाडु: तिरुपत्तूर जिले में एक कुएं से मिले दो बच्चों के शव, पुलिस ने मां और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार

तिरुपत्तूर, 6 सितंबर . तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले से एक दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंक दिया. फिलहाल, इस मामले में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, तिरुपत्तूर जिले के वानियामबाड़ी क्षेत्र में एक पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के खेत में बने कुएं से 30 अगस्त को दो बच्चों को शव मिले थे. जब वह पूर्व अधिकारी खेत पर पहुंचा था, तो पानी में शव तैर रहे थे. इसके बाद तुरंत स्थानीय Police को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलने पर Police और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कुएं से बच्चों के सड़े-गले शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए वानियामबाड़ी Governmentी अस्पताल भेजे. साथ ही, Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

जांच में पता चला कि तिरुवन्नामलाई जिले के जमुनामराथुर के वेलिचानूर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति और उनकी पत्नी शिवगामी के दो बेटे थे, जिनके नाम प्रेमकुमार (5 साल) और प्रताप (2 साल) थे. व्यक्ति को 6 महीने पहले लाल चंदन की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था, तब से वह जेल में था.

बाद में पत्नी शिवगामी अपने मायके लौट आई. इसके बाद उसकी जान-पहचान अथिपट्टू गांव के एक ड्राइवर राजा से हुई. वह शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे हैं. शिवगामी और राजा के बीच संबंध बन गए जो बाद में अफेयर में बदल गए. कहा जाता है कि पिछले 6 महीने से अकेली रह रही शिवगामी फिर से गर्भवती हो गई थी.

अपने पति से हुए दो बेटों का क्या करे, यह समझ न आने पर पिछले महीने की 28 तारीख की सुबह वह अपने दोनों बेटों को बस से जमुनामारथुर से अलंगायम ले गई. उसने बस स्टैंड पर एक चाय की दुकान पर बच्चों चाय और बिस्कुट खिलाए. फिर उन्हें पेथुर इलाके में ले जाकर एक पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के खेत में बने कुएं में फेंक दिया और वहां से चली गई.

दो-तीन दिन इधर-उधर भटकने के बाद उसने अपने प्रेमी राजा को इस बारे में बताया. इसके बाद, राजा ने तीन दिन तक शिवगामी को कहीं छिपाकर रखा. जब उसे पता चला कि Police टीम अपराधी की तलाश कर रही है, तो उसने शिवगामी को उसकी मां के घर भेज दिया.

जब शिवगामी बिना बच्चों के घर लौटी, तो गांव वालों और रिश्तेदारों ने उससे बच्चों के बारे में पूछा. उसके अलग-अलग और उलझे हुए जवाब देने पर गांव के मुखिया के जरिए Police को सूचना दी गई. इसके बाद, Police ने शिवगामी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसे अलंगायम Police को सौंप दिया.

अलंगायम Police की पूछताछ में शिवगामी ने अपने दोनों बेटों को कुएं में धकेलकर उनकी हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद, Police ने शिवगामी और उसे पनाह देने वाले उसके प्रेमी राजा को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को तिरुपत्तूर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

डीसीएच/

Leave a Comment