‘पंजाब सरकार किसानों को उर्वरक बांटने में नाकाम रही’, मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सुनील जाखड़ का निशाना

चंडीगढ़, 12 नवंबर . पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी (आप) की भगवंत मान Government पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की है.
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पंजाब की भगवंत मान Government पर गंभीर आरोप लगाए हैं और किसानों के शोषण की बात भी कही है.
सुनील जाखड़ ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “किसानों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए Prime Minister Narendra Modi का दिल से धन्यवाद. उनके नेतृत्व में, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा ने यह सुनिश्चित किया है कि पश्चिम एशिया में संकट के बावजूद किसानों को डीएपी उर्वरक का एक बैग 1,350 रुपए में मिलता रहे.”
उन्होंने लिखा, “मोदी Government 100 रुपए प्रति किलो डीएपी खरीद रही है और किसानों को 27 रुपए प्रति किलो पर उपलब्ध करा रही है. इसे मुमकिन बनाने के लिए, Government ने पिछले साल की तुलना में सब्सिडी में 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. रबी सीजन के दौरान, यह अकेले फॉस्फेटिक और पोटासिक फर्टिलाइजर के लिए 62,370 करोड़ रुपए की सब्सिडी दे रही है. यूरिया के लिए सब्सिडी अलग है.”
सुनील जाखड़ ने लिखा, “इस बीच, पंजाब में अक्टूबर में ही फर्टिलाइजर का स्टॉक आ गया था, लेकिन भगवंत मान Government उसे समय पर किसानों को बांटने में नाकाम रही. नतीजतन, किसानों का शोषण हुआ. इसी तरह, India Government के धान खरीदने के लिए पूरी कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) जारी करने के बावजूद, पंजाब Government किसानों का धान खरीदने में नाकाम रही है, जिससे वे मंडियों में फंसे हुए हैं.”
उन्होंने लिखा, “किसान ऐसी Government से क्या उम्मीद कर सकते हैं, जिसे बने हुए चार साल और नौ महीने हो गए हैं और अभी भी खेती की पॉलिसी बनानी है? इसे लागू करना तो दूर की बात है.”
–
एसडी/एबीएम


