Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
ओटीटी,टेलीविजन,मनोरंजन

ऋत्विक धनजानी ‘इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न’ में होस्ट के तौर पर आएंगे नजर

ऋत्विक धनजानी ‘इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न’ में होस्ट के तौर पर आएंगे नजर

Mumbai , 12 नवंबर . Actor ऋत्विक धनजानी, सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न’ में कुछ समय के लिए होस्ट की भूमिका निभाएंगे.

सूत्रों ने विशेष रूप से को बताया कि जब आदित्य अपने इंटरनेशनल प्रोग्राम्स के सिलसिले में बाहर रहेंगे, तब ऋत्विक शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी संभालेंगे. हालांकि, यह एक अस्थायी व्यवस्था है और आदित्य ही शो के मुख्य होस्ट बने रहेंगे.

यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब आदित्य, अपने पिता और दिग्गज गायक उदित नारायण के साथ, कई अंतरराष्ट्रीय संगीत कार्यक्रमों की तैयारी कर रहे हैं.

हाल ही में उदित नारायण ने social media पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपने बेटे के साथ अंतरराष्ट्रीय दौरे पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को बर्लिन और 15 नवंबर को रॉटरडैम में उनके कार्यक्रम होंगे.

उनके अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल में 21 नवंबर को ग्रीनवेल (न्यूयॉर्क), 22 नवंबर को कैनसस सिटी, 28 नवंबर को डेट्रॉइट, 6 दिसंबर को फीनिक्स और 20 दिसंबर को वेम्बली (यूनाइटेड किंगडम) में होने वाले कार्यक्रम भी शामिल हैं.

ऋत्विक ने साल 2009 में ‘बंदिनी’ सीरियल से एक्टिंग की शुरुआत की थी. हालांकि, ‘पवित्र रिश्ता’ में उनके काम ने उन्हें काफी पहचान दिलाई.

उन्हें पहली बड़ी सफलता ‘प्यार की ये एक कहानी’ से मिली. उनकी पहली फिल्म ‘जो हम चाहें’ कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. उन्होंने ‘ये है आशिकी’, ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’, ‘सुपर डांसर’, ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ और ‘सो यू थिंक यू कैन डांस’ जैसे शोज को होस्ट करना शुरू किया.

उन्होंने ‘आई डोंट वॉच टीवी’ के साथ वेब की दुनिया में कदम रखा और कुछ सफल वेब सीरीज का हिस्सा रहे. ओटीटी पर उन्हें ‘हाफ लव हाफ अरेंज्ड सीजन 2’ में देखा गया था, जिसमें करण वाही और मानवी गगरू भी शामिल थे.

‘इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न’ में हिमेश रेशमिया ‘सुपरस्टार जज’ की भूमिका में हैं. यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है और सोनी लिव पर स्ट्रीम होता है.

–

डीकेएम/एबीएम

Share