बेटी तारा का नाम घसीटे जाने पर भड़के जय भानुशाली, बोले- अब बच्चों को बिग बॉस नहीं देखने दूंगा

Mumbai , 12 नवंबर . रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ कैप्टेंसी/टॉर्चर टास्क के बाद Actor जय भानुशाली अपनी पूर्व-पत्नी माही विज के समर्थन पर उतरे. जय ने social media पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अब वे अपने बच्चों को ‘बिग बॉस’ नहीं देखने देंगे.
दरअसल, कैप्टेंसी/इमोशनल टॉर्चर टास्क (रोबोट/हॉट सीट टास्क) के दौरान घरवालों ने माही विज को मानसिक रूप से तोड़ने और रुलाने के लिए उन पर तीखे निजी हमले किए. इस टास्क के नियम के मुताबिक, एक टीम के सदस्यों को दूसरी टीम के सदस्यों पर निजी टिप्पणियां करके उन्हें भावुक करना या रुलाना था. माही की बारी आने पर घरवालों ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिसके कारण बाद में घर में भारी हंगामा हुआ.
उदिति, काजी तौकीर और यंग डीएसए ने माही को भावुक करने के लिए उनकी 7 साल की बेटी का ज़िक्र किया. यंग डीएसए ने तो यहां तक कह दिया कि जियोहॉटस्टार से यह एपिसोड डिलीट कर देना चाहिए, ताकि बड़ी होकर उनकी बेटी को शर्मिंदगी न झेलनी पड़े.
शो के दौरान माही विज और अन्य प्रतियोगियों के बीच हुई तीखी बहस और बेटी ‘तारा’ का नाम घसीटे जाने से जय भानुशाली बेहद नाराज हुए.
जय भानुशाली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “‘बिग बॉस-20’ में सब कुछ देखने के बाद, एक पिता के तौर पर मैंने एक फैसला लिया है कि मैं अपने बच्चों को अब बिग बॉस नहीं देखने दूंगा.”
उन्होंने आगे लिखा, “मैंने तय किया था कि मैं किसी के गेम पर कभी बात नहीं करूंगा, किसी कंटेस्टेंट के बारे में अपनी राय नहीं दूंगा और जहां भी जरूरत होगी, माही का साथ दूंगा.”
जय भानुशाली ने कैप्टेंसी/टॉर्चर टास्क के दौरान बिग बॉस-20 के कंटेस्टेंट द्वारा उनकी 7 साल की बेटी ‘तारा भानुशाली’ का नाम घसीटे जाने पर लिखा, “सिर्फ एक टास्क के लिए – यंग डीएसए ने मेरे बच्चों के बड़े होने और अपनी मां के कामों पर शर्मिंदा होने की बात कही, कनिका ने कहा कि वो माही के बच्चों से कभी नहीं मिलना चाहेंगी, और लव गिल की मां ने मेरी बेटी को बीच में लाते हुए पूछा कि अगर किसी ने उनकी बेटी के बारे में ऐसा कहा तो उन्हें कैसा लगेगा. तारा सिर्फ 7 साल की बच्ची है, वो बिग बॉस की कंटेस्टेंट नहीं है. किसी को नीचा दिखाने के लिए बच्चे को बीच में लाना बिल्कुल बेवकूफी है. सच में, हमारे बच्चों को ऐसी चीज में क्यों घसीटा जा रहा है, जिससे उनका कोई लेना-देना ही नहीं है?”
जय का कहना है कि शो के दौरान माही की बातों या उसके गेम पर सवाल उठा सकते हैं, लेकिन उसकी पर्सनल लाइफ को बीच में लाना हद पार करने वाला है. उन्होंने लिखा, “बिग बॉस एक गेम है. आप माही से असहमत हो सकते हैं, उसके गेम पर सवाल उठा सकते हैं, फैसलों को चुनौती दे सकते हैं, लेकिन उसके बच्चों, मां होने और पर्सनल लाइफ़ को बीच में लाना हद पार करना है.”
उन्होंने आगे लिखा, “एक पिता के तौर पर, मैं नहीं चाहता कि मेरे बच्चे इस ट्रॉमा के साथ बड़े हों कि माही को नीचा दिखाने के लिए हर बात में तारा का नाम लिया जाता है. ये गेम सबके लिए मनोरंजन हो सकता है, लेकिन हमारे लिए ये पर्सनल है. मेरे बच्चों की शांति और मासूमियत हमेशा सबसे पहले रहेगी. धन्यवाद, अलविदा बिग बॉस 20.”
–
एनएस/एएस


