Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

एआईएमआईएम-एएसपी के गठबंधन पर अवधेश प्रसाद का तंज, बोले-‘जनता को अखिलेश के नेतृत्व पर है भरोसा’

एआईएमआईएम एएसपी के गठबंधन पर अवधेश प्रसाद का तंज, बोले ‘जनता को अखिलेश के नेतृत्व पर है भरोसा’

एआईएमआईएम-एएसपी के गठबंधन पर अवधेश प्रसाद का तंज, बोले-‘जनता को अखिलेश के नेतृत्व पर है भरोसा’

अयोध्या/जौनपुर, 12 नवंबर . उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश में Political बयानबाजी तेज हो गई है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के गठबंधन को लेकर Samajwadi Party और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है. Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है और इसके लिए Samajwadi Party, पीडीए तथा इंडी गठबंधन को ही विकल्प मान रही है. वहीं, भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश Government के मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि किसी भी गठबंधन से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होने वाला है.

एआईएमआईएम-एएसपी के गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि भाजपा को सत्ता से हटाने की ताकत केवल Samajwadi Party, पीडीए, इंडी गठबंधन और उनके नेता अखिलेश यादव के पास है. उन्होंने कहा कि जनता अब किसी तरह के भ्रम में नहीं है. कौन किससे मिल रहा है और किस उद्देश्य से बैठकें कर रहा है, यह सब जनता अच्छी तरह समझती है. जनता जानती है कि कौन किसे जिताने के लिए Political समीकरण बना रहा है.

यूपी के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि Chief Minister पीडीए और अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से घबराए हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पीडीए की बढ़ती ताकत को देखकर Chief Minister परेशान हैं और इसी घबराहट में बयान दे रहे हैं. Chief Minister का बयान इसी Political बेचैनी का परिणाम है.

वहीं, उत्तर प्रदेश Government के मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने एआईएमआईएम-एएसपी की पार्टी के गठबंधन पर कहा कि दोनों दल चाहे 200 सीटों पर भी चुनाव लड़ लें, इससे भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि कोई भी गठबंधन या Political मोर्चा भाजपा को सत्ता में आने से नहीं रोक सकता.

गिरीश चंद्र यादव ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए Samajwadi Party पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उस समय सपा ने विजय यात्रा निकाली थी और विजय रथ लेकर चुनाव मैदान में उतरी थी लेकिन उसका विजय रथ पंचर हो गया और भाजपा ने दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ Government बनाई.

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश में Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की Government बनेगी. उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई ताकत भाजपा को दोबारा Government बनाने से नहीं रोक सकती.

इसी तरह एआईएमआईएम-एएसपी गठबंधन को लेकर प्रदेश की राजनीति में सपा और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. दोनों दलों के नेता आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी-अपनी जीत को लेकर दावे कर रहे हैं.

–

एसएके/पीएम

Share