पाकिस्तान घरेलू समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए कर रहा छोटी-मोटी हरकतें : राजन बख्शी

चंडीगढ़, 12 नवंबर . जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ की पोस्ट पर हुए आतंकी हमले को लेकर भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल राजन बख्शी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस हमले को लंबे समय बाद किसी सुरक्षा चौकी या सीआरपीएफ पोस्ट को निशाना बनाने वाली घटना बताया.
उनका मानना है कि Pakistan फिलहाल पहलगाम जैसे किसी बड़े हमले को अंजाम देने से बचना चाहता है, क्योंकि ऐसा होने पर दोनों देशों के बीच बातचीत की संभावनाएं समाप्त हो सकती हैं और युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. उन्होंने आशंका जताई कि Pakistan अपने घरेलू हालात से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की छोटी-मोटी घटनाओं को अंजाम दे सकता है.
राजन बख्शी ने से बात करते हुए कहा कि सीआरपीएफ की जिस पोस्ट पर हमला हुआ, वहां सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं और आसपास सुरक्षा बलों की अन्य चौकियां भी मौजूद हैं. ऐसी किसी सुरक्षा पोस्ट पर लंबे अंतराल के बाद हमला हुआ है. हालांकि, जुलाई में कुलगाम क्षेत्र में दो मजदूरों की हत्या की गई थी. इसके अलावा, अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर तैनात एक Policeकर्मी की भी जान गई थी, लेकिन किसी Police चौकी या सीआरपीएफ पोस्ट को सीधे निशाना बनाए जाने की घटना काफी समय बाद सामने आई है.
उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद India Government ने स्पष्ट कर दिया था कि यदि इस तरह की कोई घटना दोबारा होती है, तो उसे युद्ध की शुरुआत के रूप में देखा जाएगा और India इसका जवाब देगा. India ने उस समय अपनी तरफ से जवाबी कार्रवाई भी की थी. Pakistan अब पहलगाम जैसा बड़ा हमला नहीं करना चाहता, क्योंकि इससे बातचीत के रास्ते बंद हो सकते हैं और दोनों देशों के बीच तनाव बढ़कर युद्ध का रूप ले सकता है. इसलिए वह छोटी घटनाओं के जरिए अपनी गतिविधियां जारी रख सकता है.
Pakistan की मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए राजन बख्शी ने कहा कि वहां आर्थिक और Political परिस्थितियां अच्छी नहीं हैं. देश की अर्थव्यवस्था मुश्किलों का सामना कर रही है और Political व्यवस्था भी लोकतांत्रिक रूप से मजबूत नहीं है. Pakistan में सेना सबसे शक्तिशाली संस्था है और वही महत्वपूर्ण फैसले लेती है. ऐसे में Pakistan बड़े हमले करने के बजाय छोटी-मोटी घटनाओं के जरिए अपने घरेलू मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर सकता है.
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में इस तरह की छोटी घटनाएं जारी रह सकती हैं. हालांकि, कश्मीर घाटी में घुसपैठ के लिए इस्तेमाल होने वाले पहाड़ी दर्रे जल्द ही बर्फबारी के कारण बंद हो जाएंगे. ऐसे में आतंकियों के पास घुसपैठ करने और हमलों को अंजाम देने के लिए सीमित समय बचा है. Government का दावा है कि आतंकी हमले की आशंका को लेकर पहले से सूचना थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं था कि हमला कहां, किस तरह और किस स्तर पर होगा. यदि किसी विशेष क्षेत्र या सुरक्षा पोस्ट पर हमले की ठोस जानकारी होती, तो स्थिति अलग हो सकती थी.
–
एसएके/एबीएम


