पंजाब में हो रही लोकतंत्र की हत्या, आप ने ‘स्वराज’ को ‘गुंडा राज’ में बदला: गौरव भाटिया

New Delhi, 8 अक्टूबर . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने Thursday को New Delhi स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी (आप) और पंजाब Government पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने और Governmentी मशीनरी के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के नेतृत्व वाली Government पंजाब के लोगों को लोकतंत्र के बजाय ऐसा शासन दे रही है, जिसमें प्रशासन और Police का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने पहुंचे, तो उनके साथ बदसलूकी की गई, उनके कपड़े फाड़े गए और उन्हें नामांकन पत्र दाखिल करने से रोका गया. यह लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है.

भाजपा नेता ने कहा कि आप Government ने पंजाब में ‘स्वराज’ के बजाय ‘गुंडा राज’ को बढ़ावा दिया है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश की है. पंजाब में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को पूरी तरह कमजोर कर दिया गया है और चुनाव प्रक्रिया के दौरान विपक्षी तथा निर्दलीय उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोकने की कोशिश की गई.

पंजाब एवं Haryana हाईकोर्ट ने पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने का आदेश दिया था. इसमें नामांकन, स्क्रूटनी और नाम वापस लेने की प्रक्रिया भी शामिल थी. इस आदेश का पालन नहीं किया गया, जो उनके अनुसार अदालत की अवमानना का मामला बनता है.

उन्होंने कहा कि पंजाब Government की ओर से Supreme Court में पेश वकील ने इन आरोपों या चुनाव प्रक्रिया से जुड़े निष्कर्षों को गलत नहीं बताया. भाटिया के अनुसार, Government की ओर से यह भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा गया कि प्रत्येक उम्मीदवार को नामांकन दाखिल करने का अधिकार है और Government उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संविधान के प्रावधानों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है.

भाजपा नेता ने कहा कि जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में नामांकन प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर बाधा डाले जाने की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कई मामलों में उम्मीदवारों से नामांकन पत्र छीने गए, उन्हें फाड़ा गया या नष्ट कर दिया गया. कुछ उम्मीदवारों के साथ मारपीट की गई, उन्हें हिरासत में लिया गया और धमकाया गया. जो खुद संविधान को कमजोर कर रहा है, उसके द्वारा लगाए गए इन बेबुनियाद आरोपों में कोई दम नहीं है और इनमें सबूत का एक भी अंश नहीं है.”

–

एसएके/पीएम

Leave a Comment