झारखंड के साहिबगंज में खेत में पड़ा मिला युवक का शव, गला दबाकर हत्या का आरोप

साहिबगंज, 8 अक्टूबर . Jharkhand के साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा तालबन्ना गांव में Wednesday देर रात रात 18 वर्षीय युवक विपोल मंडल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उसका शव घर से कुछ दूरी पर खेत के पास पड़ा मिला. परिजनों ने गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है.

विपोल की करीब दो महीने पहले ही शादी हुई थी. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और गांव में भी तनाव का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, विपोल Wednesday रात करीब आठ बजे शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था. देर रात करीब 12 बजे तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई. इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान घर से कुछ दूरी पर विपोल जमीन पर मृत पड़ा मिला.

परिजनों के अनुसार, विपोल के गले पर गहरे निशान मिले हैं. इन्हीं निशानों के आधार पर गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, विपोल का गांव के ही कुछ लोगों के साथ पहले से विवाद चल रहा था. परिजनों और स्थानीय लोगों को आशंका है कि पुरानी रंजिश के कारण वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है. हालांकि, Police ने अभी हत्या के कारण या किसी आरोपी की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है. घटना की सूचना मिलने के बाद जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय Thursday को Police बल के साथ मौके पर पहुंचे.

Police ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत हो रहा है.

हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी. Police मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

–

एसएनसी/एसके

Leave a Comment