पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता, ग्रेनेड और हथियारों के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर, 22 अक्टूबर . पंजाब Police ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अमृतसर ग्रामीण Police ने एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
इस संबंध में पंजाब के डीजीपी ने Wednesday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि Police ने आरोपियों के पास से 1 हैंड ग्रेनेड, 2 पिस्तौल और 3.491 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेशों में बैठे तस्करों के संपर्क में थे. ये तस्कर आपराधिक तत्वों के बीच बांटने के लिए अवैध हथियार मुहैया कराते थे. Police को शक है कि यह नेटवर्क पंजाब में नशा और हथियारों की सप्लाई कर रहा था.
इस मामले में थाना चटीविंड और लोपोके में First Information Report दर्ज की गई है. Police अब पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इसके पीछे के सभी संपर्कों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है. बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके.
पंजाब Police ने कहा कि वह राज्य की सुरक्षा और सलामती सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी तथा संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
इससे पहले Monday को भी अमृतसर कमिश्नरेट Police ने एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था. Police ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह पर कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था.
इस ऑपरेशन में Police ने 10 पिस्तौल, जिनमें 3 ग्लॉक 9एमएम और 7 .30 बोर की पिस्तौल शामिल हैं, और 1.022 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी. शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी विदेशों में बैठे तस्करों के संपर्क में थे. विदेश से अवैध हथियार मंगवाकर उन्हें आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था.
–
पीआईएम/पीएम


