Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राजनीति,राष्ट्रीय

दिल्ली में राष्ट्रपति से मिलेंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस, सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वजारोहण समारोह के लिए करेंगे आमंत्रित

दिल्ली में President से मिलेंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस, सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वजारोहण समारोह के लिए करेंगे आमंत्रित

Mumbai , 21 अक्टूबर . Maharashtra के नासिक में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर हैं. इसी कड़ी में Wednesday को Chief Minister देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में रहेंगे, जहां वे दिल्ली में President द्रोपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे. Chief Minister फडणवीस उन्हें ध्वजारोहण समारोह के लिए आमंत्रित करेंगे.

सिंहस्थ महाकुंभ के शुभारंभ की तैयारियों के तहत 31 अक्टूबर को ध्वजारोहण समारोह आयोजित होना है. बताया गया कि Chief Minister देवेंद्र फडणवीस Wednesday को President द्रौपदी मुर्मू को 31 अक्टूबर को होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले के ध्वजारोहण समारोह के लिए आमंत्रित करेंगे. इस दौरान, उपChief Minister एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार के भी मौजूद रहने की उम्मीद है.

31 अक्टूबर को धार्मिक परंपराओं के अनुरूप भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम सिंहस्थ महाकुंभ के औपचारिक शुभारंभ का महत्वपूर्ण चरण होगा. सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वजारोहण के लिए दो प्रमुख स्थान निर्धारित किए गए हैं.

नासिक में रामकुंड घाट और त्र्यंबकेश्वर में कुशावर्त कुंड, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर से जुड़े क्षेत्र में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. दोनों स्थानों पर एक ही समय में 31 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर ध्वजारोहण किया जाएगा.

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. तैयारियों के तहत सितंबर में कुंभ मेला प्रशासन और कुंभ मेला प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक भी हुई. इसकी अध्यक्षता कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन ने की. बैठक में साधु-संतों, महंतों, विभिन्न अखाड़ों के प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया था.

मंत्री गिरीश महाजन ने बताया था कि एक स्थान पर महामहिम President द्रौपदी मुर्मु के करकमलों से ध्वजारोहण होने की योजना है, जबकि दूसरे स्थान पर Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया जाएगा. इस अवसर पर केंद्र और राज्य Government के कई नेता भी उपस्थित रहेंगे.

बैठक में भक्तों की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पार्किंग, आपातकालीन व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय जैसे विषयों पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया था.

–

डीसीएच/

Share