दिल्ली पुलिस ने सीलमपुर में हत्या की घटना को कुछ घंटों में सुलझाया, दो नाबालिगों समेत छह आरोपी गिरफ्तार

New Delhi, 21 अक्टूबर . दिल्ली Police ने सीलमपुर थाना क्षेत्र में एक हत्या की घटना को सुलझाते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो नाबालिग आरोपी भी शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि Police टीम ने अपराध में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है.
दिल्ली Police के अनुसार, Tuesday रात करीब 10.48 बजे, सीलमपुर थाने को शास्त्री पार्क स्थित जेपीसी अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक को चाकू के घावों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. Police की टीम तुरंत अस्पताल पहुंची, जहां घायल युवक बेहोश था और उसका इलाज चल रहा था. बाद में उसे आगे के इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल की पहचान दिल्ली के नूर इलाही क्षेत्र के निवासी 20 वर्षीय सुभान के रूप में हुई.
Police के अनुसार, अस्पताल में पीड़ित के दोस्त मोहसिन ने बताया कि Tuesday रात करीब 9 बजे, वह पीड़ित के साथ सेंट्रल पार्क में धूम्रपान कर रहा था. तभी 5-6 अज्ञात लड़कों ने उनके धूम्रपान करने पर आपत्ति जताई, जिससे उनके बीच हाथापाई हो गई. इस दौरान, उन लड़कों ने सुभान पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए. मोहसिन तुरंत घायल को अस्पताल ले गया.
मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए Wednesday को सीलमपुर थाने में बीएनएस की धारा 109(1)/3(5) के अंतर्गत एक First Information Report दर्ज की गई. साथ ही, आगे की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने इस मामले में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए गहन जांच की.
यह पूरी कार्रवाई सीलमपुर के एसीपी सुशील कुमार की देखरेख में की गई. आसपास के इलाकों के cctv फुटेज की जांच व विश्लेषण किया गया और कई स्रोतों से सबूत जुटाए गए. लगातार जांच और कड़ी मेहनत के बाद, छह लोगों को पकड़ा गया, जिनमें कानून के दायरे में आने वाले दो नाबालिग भी शामिल हैं. फिलहाल, दिल्ली Police आगे की कार्रवाई में जुटी है.
–
डीसीएच/


