Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

इंदौर में 25 लाख की ड्रग्स पकड़े जाने के मामले में एक और गिरफ्तार

इंदौर में 25 लाख की ड्रग्स पकड़े जाने के मामले में एक और गिरफ्तार

इंदौर, 22 अक्टूबर . इंदौर में पकड़ी गई 25 लाख रुपये से अधिक की एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) के मामले में Police ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी ड्रग्स का सेवन करता था. गिरफ्तार युवक को सह आरोपी बनाया गया है. राज्य मे अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी है. Police द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत सघन चेकिंग व धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है.

इसी क्रम में इंदौर में क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा मेट्रो लाइन के पास सर्विस रोड सुपर कॉरिडोर से आरोपी समीर खान और जाकिर हुसैन को 254 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) के साथ पकड़ा गया था, जिसकी कीमत लगभग साढे 25 लाख रुपये आंकी गई. इस मामले पर थाना अपराध शाखा इंदौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था.

प्रकरण की विवेचना और पूर्व में गिरफ्तार आरोपी समीर खान से सघन पूछताछ के दौरान मादक पदार्थ के फॉरवर्ड लिंकेज के रूप में आरोपी शादाब, निवासी थाना पिपलियामंडी, जिला मंदसौर की संलिप्तता पाई गई. जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी शादाब, समीर से एमडी ड्रग्स खरीदकर उसका सेवन करता था.

क्राइम ब्रांच टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शादाब को गिरफ्तार किया गया है और उस पर एनडीपीएस एक्ट भी लगाया गया है. आरोपियों से मादक पदार्थ के नेटवर्क एवं अन्य लिंकेज के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है.

बताया गया है कि क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा दिनांक एक जनवरी 2026 से अब तक कुल 79 प्रकरणों में 177 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उक्त कार्यवाहियों के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3.3547 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 32.402 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 385.12 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 10 ग्राम कोकीन सहित लगभग 4 करोङ 27 लाख 36,000 मूल्य के मादक पदार्थ एवं वाहन जप्त किए गए हैं.

–

एसएनपी/पीएम

Share