नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में मोबाइल स्नैचिंग का आरोपी घायल, 12 मोबाइल और चोरी की स्कूटी बरामद

नोएडा, 23 अक्टूबर . नोएडा के थाना सेक्टर-24 नोएडा क्षेत्र में Friday यानी 23 अक्टूबर को Police और मोबाइल स्नैचिंग व चोरी की घटनाओं में संलिप्त एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई. Police की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया. Police ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक स्कूटी, चोरी और छीनाझपटी के 12 मोबाइल फोन तथा एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं.
घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.
Police के मुताबिक, Friday को थाना सेक्टर-24 की टीम सेक्टर-35 स्थित गंदे नाले के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान सामने से एक संदिग्ध स्कूटी आती दिखाई दी. Policeकर्मियों ने स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुकने के बजाय स्कूटी तेज गति से चलाकर भागने लगा. संदेह होने पर Police टीम ने उसका पीछा शुरू कर दिया.
Police के मुताबिक, पीछा करने के दौरान आगे जाकर स्कूटी अनियंत्रित हो गई और नाले की दीवार से टकराकर गिर पड़ी. खुद को Police से घिरा देखकर आरोपी ने Police टीम पर गोली चला दी. इसके बाद Police ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई. Police ने घायल आरोपी को मौके से पकड़ लिया.
Police ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू, निवासी ग्राम मोरना, थाना सेक्टर-24, नोएडा के रूप में की है. उसकी उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है.
Police के अनुसार, आरोपी चोरी की स्कूटी पर सवार होकर राह चलते लोगों के मोबाइल फोन छीनने और मौका मिलने पर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. Police अब उससे पूछताछ कर अन्य संभावित वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है.
मुठभेड़ के बाद Police ने आरोपी के कब्जे से एक पिट्ठू बैग बरामद किया, जिसमें चोरी और स्नैचिंग के 12 मोबाइल फोन रखे हुए थे. इसके अलावा उसके पास से चोरी की हीरो होंडा मेस्ट्रो स्कूटी भी बरामद की गई. Police ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है.
Police बरामद मोबाइल फोन और स्कूटी के संबंध में जानकारी जुटाकर उनके वास्तविक मालिकों तथा संबंधित मामलों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. Police द्वारा उपलब्ध कराए गए आपराधिक इतिहास के अनुसार, सोनू के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में पहले से आठ मुकदमे दर्ज हैं. इनमें एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं.
Police के अनुसार, आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड देखते हुए उससे पूछताछ की जा रही है. साथ ही बरामद मोबाइल फोन, स्कूटी और हथियार के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. Police यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने मोबाइल फोन स्नैचिंग और चोरी की कितनी अन्य घटनाओं को अंजाम दिया है तथा उसके साथ इस तरह की वारदातों में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं.
–
पीकेटी/एएसएच


