Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,टेलीविजन,मनोरंजन

आर्थिक तंगी की अफवाहों पर भड़कीं अनीता कंवल, बोलीं- इस उम्र में बदनाम मत कीजिए

आर्थिक तंगी की अफवाहों पर भड़कीं अनीता कंवल, बोलीं इस उम्र में बदनाम मत कीजिए

आर्थिक तंगी की अफवाहों पर भड़कीं अनीता कंवल, बोलीं- इस उम्र में बदनाम मत कीजिए

Mumbai , 21 अक्टूबर . Actress अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी से जुड़ी अफवाहों पर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि करीब छह महीने पहले दिए गए एक इंटरव्यू में कही गई बातों को तोड़-मरोड़कर और सनसनीखेज ढंग से पेश किया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी किसी से आर्थिक मदद नहीं मांगी, लेकिन उनकी बातों को इस तरह प्रस्तुत किया गया मानो वह वित्तीय सहायता की अपील कर रही हों.

Actress ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने इस तरह की बेबुनियाद खबरों पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि इन खबरों ने उन्हें इतना परेशान कर दिया है कि वह कुछ दिनों से ठीक से सो भी नहीं पा रही हैं. उन्होंने कहा, “कुछ न्यूज चैनल वालों ने मेरे बारे में कुछ ऐसा लिखा है, जिससे मुझे बहुत दुख पहुंचा है. छह महीने पहले मैंने एक मीडिया पर्सन को इंटरव्यू दिया था, जिसमें मुझसे पूछा गया था कि अगर मुझे काम नहीं मिलेगा या कमाई नहीं होगी, तो मैं आर्थिक तौर पर कितने समय तक खुद को संभाल पाऊंगी, तो मैंने कहा था एक से डेढ़ साल तक.”

Actress ने आगे बताया कि उनकी इस बात को लोगों ने ऐसे पेश किया, जैसे वह लोगों से पैसे मांग रही हों. उन्होंने कहा, “मेरी इस बात को न्यूज़ चैनल वालों ने सनसनीखेज तरीके से पेश किया था, जैसे लोगों को लग रहा था कि मैं उनसे पैसे मांग रही हूं. जब अमिताभ बच्चन यश चोपड़ा के पास गए थे और कहा था कि उनके पास काम नहीं है और वह आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तब किसी ने कुछ नहीं कहा था. आज हर कोई कह रहा है कि अभिनेत्रियां ऐसी ही होती हैं.”

Actress ने आगे कहा कि वह एक सम्मानित और संपन्न परिवार से आती हैं. उन्होंने कहा, “मैं एक बहुत ही सम्मानित और संपन्न परिवार से आती हूं. हां, कुछ गलत निवेश हुए थे, जो हर किसी के साथ होता है. मुझमें आज भी कमाने की ताकत है. मुझमें इतनी ताकत है कि आज भी मैं अपने अगले 10 साल संभाल सकती हूं.”

उन्होंने आगे बताया कि वह आज के समय में social media के जरिए अच्छा कमा रही हैं. अनीता कंवल ने कहा, “मुझे काम नहीं मिल रहा था, लेकिन यह बात छह महीने पहले की है. उसके बाद, मैंने इंस्टाग्राम पर रील्स डालना शुरू किया. मुझे एक फिल्म मिली. आज मुझे इंस्टाग्राम के लिए कोलैबोरेशन मिल रहे हैं और मैं बहुत खुश हूं.”

Actress ने आगे न्यूज चैनलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने इंस्टाग्राम के लिए माइक्रो-ड्रामा सीरीज भी बनाई है, उस पर कोई खबर क्यों नहीं बनाई गई. उन्होंने कहा, “India में पहली बार बिना किसी चैनल, बिना किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म के सपोर्ट के मैंने 25 एपिसोड का रील ड्रामा बनाया है.”

अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चल रही खबरों पर सवाल उठाते हुए अनीता ने कहा, “आप लिख रहे हैं कि मेरे पास पैसे नहीं हैं, जैसे मैं लोगों से भीख मांग रही हूं. यह गलत है, तो आप इसे सनसनीखेज खबर क्यों बना रहे हैं कि अनीता आर्थिक तंगी में है? मैं आर्थिक तंगी में नहीं हूं. मैं बिल्कुल ठीक हूं. मैं अपना भविष्य सुरक्षित करने की कोशिश कर रही हूं. इस उम्र में मेरे नाम को इस तरह बदनाम मत कीजिए.”

–

एनएस/एएस

Share