नोएडा पुलिस ने चेन छीनने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

New Delhi, 16 अक्टूबर . नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में Police और चेन छीनने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. Police की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इनके पास से चोरी की 1 मोटरसाइकिल, चेन छीनने की घटनाओं से जुड़े 2,19,000 रुपये नकद और अवैध हथियार बरामद हुए हैं.
नोएडा के एडीसीपी ने बताया कि Thursday की रात अधिकारियों के निर्देश पर जिले में वाहनों और संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही थी. इसी कड़ी में सेक्टर 39 थाना Police द्वारा सेक्टर 43 में चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान सेक्टर 49 की रेड लाइट पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति एक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए. Police ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो वे तेजी से भागने लगे. भागते समय बारिश के कारण संदिग्धों की बाइक फिसलकर गिर गई. दोनों संदिग्ध खुद को घिरा हुआ देखकर और गिरफ्तारी से बचने के लिए Police टीम पर फायरिंग करने लगे. Police ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए.
एडीसीपी ने आगे बताया कि घायल बदमाशों को तुरंत हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सलमान और तनवीर बताया. दोनों के खिलाफ दिल्ली एनसीआर में लूट, चूरी और छिनैती के क्रमशः 48 और 54 मुकदमे दर्ज हैं. इनके पास से दो तमंचे, कारतूस, चोरी की बाइक और 2 लाख 19 हजार रुपये बरामद हुए हैं. इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.
इसके पहले नोएडा Police ने सेक्टर-63 इलाके में मुठभेड़ के दौरान एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया था. सेक्टर-63 थाने की Police टीम देर रात गढ़ी गोल चक्कर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की बाइक वहां पहुंची. बाइक सवार ने Police को देखकर भागते समय Police टीम पर जानलेवा हमला किया.
Police टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया. इस दौरान Police की गोली लगने से आरोपी घायल होकर मौके पर ही गिर गया. घायल बदमाश की पहचान शिवम उर्फ शुभम राजपूत (28) के रूप में हुई, जो सेक्टर-63 के आश्रम क्षेत्र का रहने वाला है. मौके से Police ने एक बाइक बरामद की, जिसके बारे में जांच में पता चला कि वह चोरी की बाइक थी. इसके अलावा, Police टीम ने .315 बोर का अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए.
–
ओपी/एएस


