Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सीएम योगी बोले- ‘यूपी ने लिखी बदलाव की नई गाथा, भय की जगह सुरक्षा और उपेक्षा की जगह प्रोत्साहन ने ली’

सीएम योगी बोले ‘यूपी ने लिखी बदलाव की नई गाथा, भय की जगह सुरक्षा और उपेक्षा की जगह प्रोत्साहन ने ली’

सीएम योगी बोले- ‘यूपी ने लिखी बदलाव की नई गाथा, भय की जगह सुरक्षा और उपेक्षा की जगह प्रोत्साहन ने ली’

Lucknow, 16 अक्टूबर . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले साढ़े 9 वर्षों में प्रदेश में बदलाव की नई गाथा लिखी गई है. भय का स्थान सुरक्षा ने लिया है, उपेक्षा का स्थान प्रोत्साहन ने लिया है और संसाधनों के अभाव का स्थान खेल सुविधाओं के विस्तार ने लिया है.

शारदीय नवरात्रि के षष्ठ दिवस पर Chief Minister योगी ने मां कात्यायनी को नारीशक्ति के अदम्य साहस, अटूट संकल्प और अजेय पराक्रम का प्रतीक बताया. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “समस्त बाधाओं और आसुरी प्रवृत्तियों का संहार करने वाली मां कात्यायनी नारीशक्ति के अदम्य साहस, अटूट संकल्प और अजेय पराक्रम का प्रतीक हैं.”

उन्होंने आगे लिखा, “वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में भय और अराजकता का ऐसा माहौल था, जहां बेटियों के सपनों पर पहरे थे, उनके हौसलों पर बंदिशें थीं और उनकी प्रतिभा अवसरों के अभाव में दम तोड़ने को मजबूर थी. खेल के मैदान माफिया के कब्जे में थे, संसाधन नदारद थे और बेटियों की उड़ान को पंख देने के बजाय, उनके सपनों को चारदीवारी में कैद कर दिया गया था. विगत साढ़े 9 वर्षों में प्रदेश में बदलाव की नई गाथा लिखी गई है. भय का स्थान सुरक्षा ने लिया है, उपेक्षा का स्थान प्रोत्साहन ने लिया है और संसाधनों के अभाव का स्थान खेल सुविधाओं के विस्तार ने लिया है.”

Chief Minister ने कहा कि गांव के खेल मैदानों और ब्लॉक स्तरीय मिनी स्टेडियम से लेकर जिला स्तरीय स्टेडियम, मंडल स्तरीय स्पोर्ट्स कॉलेज तथा मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय तक, बेटियों को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त आधार मिल रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि ओलंपिक, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स के पदक विजेताओं को लाखों-करोड़ों के पुरस्कार, ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत सीधी भर्ती जैसी सुविधाएं खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहन, उपलब्धियों को सम्मान और भविष्य को सुरक्षा प्रदान कर रही हैं.

सीएम योगी ने कहा कि इस परिवर्तन की गूंज अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर भी सुनाई दे रही है. एथलेटिक्स में पारुल चौधरी, प्रियंका गोस्वामी, प्राची चौधरी और अन्नू रानी, जूडो में अस्मिता डे, क्रिकेट में दीप्ति शर्मा और मेघना सिंह, हॉकी में वंदना कटारिया, कुश्ती में दिव्या काकरान ने कॉमनवेल्थ व एशियन गेम्स में अपने शानदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है.

–

डीसीएस/

Share