Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

मुंबई इंडियंस और महेला जयवर्धने की अलग हुई राहें, बतौर हेड कोच तीन बार बनाया टीम को चैंपियन

Mumbai  इंडियंस और महेला जयवर्धने की अलग हुई राहें, बतौर हेड कोच तीन बार बनाया टीम को चैंपियन

Mumbai , 17 अक्टूबर . Mumbai इंडियंस और महेला जयवर्धने ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. इसके साथ ही जयवर्धने का टीम के हेड कोच के रूप में कार्यकाल खत्म हो गया. पांच बार की आईपीएल चैंपियन Mumbai इंडियंस अब अगले सीजन से पहले अपने कोचिंग और नेतृत्व ढांचे में बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

यह फैसला 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद लिया गया है, जिसमें टीम को केवल चार जीत मिली थी. चोटों, खिलाड़ियों की उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं और ड्रेसिंग रूम में कथित असंतोष के कारण पिछला सीजन Mumbai इंडियंस के लिए काफी मुश्किल रहा. खबरों के अनुसार, फ्रेंचाइजी ने इस पद के लिए कई उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है और अगले हफ्ते उनके इंटरव्यू होने की उम्मीद है.

इस फैसले के साथ ही जयवर्धने के कोचिंग कार्यकाल का समापन हो गया है. उनके कार्यकाल में टीम ने तीन आईपीएल खिताब जीते और जयवर्धने फ्रेंचाइजी के इतिहास के सबसे सफल लोगों में से एक रहे. उन्होंने 2017 में पहली बार जिम्मेदारी संभाली और Mumbai को 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनाया, जिसमें 2019 और 2020 में लगातार दो खिताब जीतना शामिल है.

हेड कोच की भूमिका छोड़ने के बाद श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने 2022 से 2024 तक Mumbai इंडियंस के ‘ग्लोबल हेड ऑफ परफॉरमेंस’ के रूप में काम किया. इस दौरान उन्होंने फ्रेंचाइजी की अंतरराष्ट्रीय टीमों के लिए कोचिंग, स्काउटिंग और रणनीतिक योजना बनाने का काम संभाला. 2024 में वह ‘दो प्लस एक’ साल के करार के तहत फिर से हेड कोच बने. 2025 में Mumbai प्लेऑफ तक पहुंची, लेकिन 2026 में टीम ने 9वें स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया था.

फ्रेंचाइजी के साथ अपने सफर को याद करते हुए जयवर्धने ने उन रिश्तों और उपलब्धियों का जिक्र किया, जिन्होंने इस संगठन के साथ उनके समय को खास बनाया. “Mumbai इंडियंस एक दशक से भी ज्यादा समय से मेरे सफर का एक बहुत ही खास हिस्सा रही है. खिलाड़ियों, कोचिंग टीम के शानदार समर्थन और सबसे बढ़कर प्रशंसकों ने मिलकर इसे एक ऐसा अनुभव बना दिया है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा.”

उन्होंने आगे कहा, “हमने साथ मिलकर कुछ अविस्मरणीय पल बिताए हैं, चुनौतियों का सामना किया है और कुछ ऐसा बनाया है जिस पर हम सभी को गर्व हो सकता है. मैं नीता अंबानी और आकाश अंबानी को इतने वर्षों तक मुझ पर अटूट भरोसा जताने, समर्थन देने और दोस्ती निभाने के लिए तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं. हमने साथ मिलकर जो हासिल किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है और मेरे दिल में Mumbai इंडियंस के लिए हमेशा एक खास जगह रहेगी. मैं आने वाले वर्षों के लिए टीम को ढेर सारी सफलता की शुभकामनाएं देता हूं.”

Mumbai इंडियंस की मालकिन नीता एम. अंबानी ने भी जयवर्धने के योगदान को सराहा और उनके नेतृत्व तथा फ्रेंचाइजी के साथ लंबे समय तक जुड़े रहने के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “महेला ने इतने वर्षों में Mumbai इंडियंस के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है. उनका शांत नेतृत्व, ईमानदारी और खेल के प्रति गहरा लगाव हमारे लिए बहुत मायने रखता है. पूरे Mumbai इंडियंस परिवार की ओर से मैं इतने वर्षों तक दिए गए उनके अहम योगदान और अटूट प्रतिबद्धता के लिए महेला को धन्यवाद देना चाहती हूं. हमने जो सफर साथ तय किया है और जो यादें एक साथ बनाई हैं, उन्हें हम हमेशा संजोकर रखेंगे. महेला हमेशा हमारे एमआई परिवार का हिस्सा रहेंगे, और हम उनके आगे के सफर के लिए उन्हें ढेर सारी खुशियों और सफलता की शुभकामनाएं देते हैं.”

–

एसएम/एएस

Share