मेरठ हत्याकांड में फैसले के बाद केतन अग्रवाल के पिता को न्याय की उम्मीद, बोले- ‘कातिलों को हो फांसी की सजा’

पुणे, 17 अक्टूबर . मेरठ के सौरभ राजपूत व अमित कश्यप हत्याकांड में फैसले के बाद पुणे के व्यवसायी केतन अग्रवाल के पिता ने बेटे की हत्या के मामले में न्याय की उम्मीद जताई है. उन्होंने मेरठ के मामलों की तर्ज तक केतन की हत्या के मामले में आरोपी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी के लिए फांसी की सजा मांगी है.
केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने मेरठ हत्याकांड में आए फैसलों पर समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए खुशी जताई. उन्होंने न्याय प्रणाली, राज्य Government और Police प्रशासन पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया.
केतन के पिता ने मामले में तेजी से कार्रवाई करने के लिए Police विभाग, मेरठ न्यायपालिका और Governmentी वकीलों की भी सराहना की. उन्होंने हाल ही में आए अदालती फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि न्यायमूर्तियों की ओर से दिए गए त्वरित और ऐतिहासिक फैसले समाज में एक मिसाल पेश करते हैं. इससे लोगों का न्याय व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत होता है.
अपने बेटे केतन के हत्या को लेकर उन्होंने उम्मीद जताई है कि मुझे न्यायपालिका, विशेष अभियोजक उज्ज्वल निकम और ग्रामीण Police पर पूरा भरोसा है कि वे मेरे दिवंगत बेटे केतन को न्याय दिलाएंगे और कातिलों को फांसी के फंदे तक पहुंचाएंगे.
उन्होंने से बात करते हुए 18 जून को हुए केतन हत्याकांड में उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किए जाने और मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के फैसले पर राज्य Government का भी धन्यवाद किया.
विशाल अग्रवाल ने बताया, “18 जून को जब मेरे बेटे की हत्या हुई, उसके बाद से ही ग्रामीण Police आयुक्तालय ने हमारा पूरा सहयोग किया है. इंसाफ के लिए लड़ने की जितनी जरूरत थी, उसके लिए जांच की. Police ने मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की. इसके बाद मैंने Chief Minister से मुलाकात कर निवेदन किया था कि इस केस में उज्ज्वल निकम को स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया जाए और केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए. Chief Minister जी ने मेरी दोनों मांगों को तुरंत स्वीकार कर लिया.”
केस में चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल होने के बाद की प्रक्रिया पर बात करते हुए विशाल अग्रवाल ने कहा कि बैकग्राउंड में काम लगातार चल रहा था. उन्होंने बताया, “दो दिन पहले मैं फिर से Chief Minister जी से मिला था. उन्होंने मुझे आश्वासन दिया था कि दो दिनों के भीतर जरूरी आदेश जारी कर दिए जाएंगे.”
बयान के दौरान भावुक हुए विशाल अग्रवाल ने हाथ जोड़कर Chief Minister का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, “मैं Chief Minister का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने दो दिनों के भीतर उज्ज्वल निकम की नियुक्ति कर दी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने का भरोसा दिया. मेरे बच्चे को इंसाफ दिलाने के लिए उन्होंने आगे बढ़कर जो मदद की है, उस उपकार को मैं कभी नहीं भूल सकता.”
–
डीसीएच/


