Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

270 करोड़ के ड्रग्स बरामदगी मामले में टीवीके के जिला पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर स्टालिन ने साधा निशाना

270 करोड़ के ड्रग्स बरामदगी मामले में टीवीके के जिला पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर स्टालिन ने साधा निशाना

चेन्नई, 17 अक्टूबर . डीएमके नेता व पूर्व Chief Minister एमके स्टालिन ने ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ (टीवीके) पर निशाना साधा है. यह कदम टीवीके के नागपट्टिनम जिला पदाधिकारी बूबलन की गिरफ्तारी के बाद उठाया गया है. बूबलन को 135 किलोग्राम मेथामफेटामाइन (नशीले पदार्थ) की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. इस खेप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कथित तौर पर 270 करोड़ रुपये बताई जा रही है और इसे तस्करी करके श्रीलंका ले जाया जाना था.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में स्टालिन ने टीवीके का मजाक उड़ाने के लिए टीवी क्राइम सीरीज ‘ब्रेकिंग बैड’ का जिक्र किया और नशीले पदार्थों के खिलाफ विजय के बयानों पर सवाल उठाए. उन्होंने इस खेप के पीछे के नेटवर्क की व्यापक जांच की मांग की.

स्टालिन ने बताया कि बूबलन जिला कार्यकारी समिति का सदस्य है, जिसने किलवेलुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाली थी. उन्होंने सवाल उठाया कि जिस व्यक्ति पर नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप से जुड़े आरोप हैं, उसे सत्ताधारी पार्टी में संगठनात्मक जिम्मेदारियां कैसे दी गईं?

उन्होंने कहा कि इस बरामदगी की जांच उन लोगों से आगे तक होनी चाहिए जो सीधे तौर पर इसमें शामिल हैं. उन्होंने कहा कि जांचकर्ताओं को यह पता लगाना चाहिए कि ड्रग्स कहां से आए, इन्हें किसे पहुंचाया जाना था और इस कथित तस्करी के काम से जुड़े सभी लोगों का पर्दाफाश करना चाहिए.

विजय की फिल्मों के किरदारों का हवाला देते हुए स्टालिन ने सत्ताधारी पार्टी से अपने जिला संगठनों की जांच करने को कहा. उन्होंने Government के शुरुआती पांच महीनों की प्राथमिकताओं की भी आलोचना की और कहा कि Chief Minister को इन आरोपों को गंभीरता से लेना चाहिए.

यह मामला तब सामने आया जब डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की पांच सदस्यीय टीम ने कीजहापिडागाई गांव के चिंतामणि में रहने वाले 42 वर्षीय वकील बूबलन के घर की तलाशी ली. अधिकारियों ने मेथामफेटामाइन की तस्करी के सिलसिले में उनसे पूछताछ की. डीआरआई की टीम ने प्रतापरामपुरम में उनके दोस्तों के घरों की भी तलाशी ली.

इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने जे. सुगन के घर से 135 किलोग्राम मेथामफेटामाइन जब्त की. पूछताछ के लिए 27 वर्षीय सुगन, उसके 29 वर्षीय भाई जे. पार्थिबन और 30 वर्षीय डी. सतीश को हिरासत में लिया गया. इस मामले में बूबलन को गिरफ्तार कर लिया गया. संदिग्धों को नागपट्टिनम कस्टम कार्यालय ले जाया गया, जहां उनसे इस खेप और इसकी आवाजाही के बारे में पूछताछ की गई.

बूबलन 2026 के विधानसभा चुनावों के दौरान किल्वेलुर विधानसभा क्षेत्र के लिए टीवीके के प्रभारी थे. इसके अलावा, वह पार्टी की नागपट्टिनम जिला कार्यकारी समिति के सदस्य भी थे. किल्वेलुर की गिरफ्तारी के बाद टीवीके के जिला सचिव एम. सुकुमारन ने बयान जारी कर बताया कि बूबलन को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों और पदों से हटा दिया गया है.

यह जांच कथित तस्करी से जुड़ी है जबकि स्टालिन की टिप्पणियों ने पार्टी में बूबलन की भूमिका को लेकर Political चर्चा छेड़ दी है. हर संदिग्ध की इसमें क्या और कितनी भूमिका है, यह अभी एजेंसी के जांच का विषय है.

–

ओपी/पीएम

Share