Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
ओटीटी,टेलीविजन,मनोरंजन

नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते

नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं काश इस सीजन में वे नहीं होते

नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते

New Delhi, 17 नवंबर . टेलीविजन प्रोड्यूसर और Actor रघु राम 12 साल बाद लोकप्रिय एडवेंचर रियलिटी शो ‘रोडीज रीबर्थ’ में वापसी करने जा रहे हैं. शो की गैंग लीडर नेहा धूपिया रघुराम की इस वापसी से नाखुश नजर आ रही हैं.

नेहा धूपिया ने के साथ बातचीत में कहा कि रघु की वापसी से वह बहुत घबराई हुई हैं. उन्होंने कहा, “उनकी वापसी से मैं बहुत डरी हुई हूं. काश, वह इस सीजन में नहीं होते. गेम में वे पहले जो ट्विस्ट लेकर आए थे, उसने हमें काफी चौंकाया था. दरअसल, जब वे पहली बार आए थे, तो हमें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि आगे क्या होने वाला है.”

उन्होंने आगे कहा, “अगली बार जब वे फिर से लौटे, तो वे हमें और भी ज्यादा चौंकाने वाले ट्विस्ट लेकर आए थे. अब तो बस यही चाहते हैं कि हम अपना काम आराम से कर लें और रघु अचानक से न आ जाएं.”

बता दें कि रघु राम ने साल 2003 में शो ‘रोडीज’ की शुरुआत और निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी. वो शो के पहले सीजन से लेकर 11वें सीजन तक बतौर जज और मास्टरमाइंड जुड़े रहे. उनके सख्त रवैये और तीखे सवालों के चलते उन्हें टीवी का सबसे कड़क जज माना जाता था.

साल 2014 में क्रिएटिव मतभेदों और प्रोड्यूसर्स के दखल के कारण रघु राम ने अपने भाई राजीव लक्ष्मण के साथ यह शो छोड़ दिया था. पूरे 12 साल के लंबे अंतराल के बाद, रघु राम एक बार फिर शो के 21वें सीजन ‘रोडीज रीबर्थ’ में लौट रहे हैं. इस बार वे एक खास और नई शक्ति के साथ वापसी कर रहे हैं, जिससे वे कंटेस्टेंट्स के ‘मौत या पुनर्जन्म’ जैसे बड़े फैसले करेंगे.

‘एमटीवी रोडीज’ सबसे लंबे समय तक चलने वाले एडवेंचर रियलिटी शोज में से एक है और इसका क्रेज भारतीय सीमाओं के बाहर भी कई देशों में देखने को मिलता है. रोडीज की लोकप्रियता को देखते हुए इसे दुनिया भर के 35 से अधिक देशों में प्रसारित किया जाता रहा है.

–

एनएस/एएस

Share