Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

छठ पूजा के दौरान मुंबई के जुहू में मोबाइल लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 11 वारदातों में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

छठ पूजा के दौरान Mumbai  के जुहू में मोबाइल लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 11 वारदातों में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

Mumbai , 17 नवंबर . छठ पूजा के दौरान Mumbai के जुहू चौपाटी और आसपास के इलाकों में चाकू दिखाकर लोगों के मोबाइल फोन लूटने वाले गिरोह का Police ने पर्दाफाश किया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि उनका एक साथी फरार है.

Police के अनुसार, यह गिरोह छठ पूजा में शामिल होने और घूमने के लिए घर से निकले आम नागरिकों को निशाना बनाता था. आरोपियों ने चाकू दिखाकर लोगों को डराया और उनके मोबाइल फोन लूट लिए. अब तक इस गिरोह के 11 से अधिक वारदातों में शामिल होने की जानकारी सामने आई है.

जानकारी के मुताबिक, घटना की शुरुआत Sunday रात 10 बजे हुई. इसी दौरान तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. आरोपियों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उनका मोबाइल फोन जबरन छीन लिया.

मोबाइल लूटे जाने के बाद प्रतीक ने शोर मचाना शुरू कर दिया. उनकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों ने साहस दिखाते हुए तीन आरोपियों में से दो को पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा. पकड़े गए आरोपियों की पहचान धीरज कुमार अजित कामटी (19) और मोहम्मद अली शेख (21) के रूप में हुई है.

Police की पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने उसी रात प्रतीक लहुंडे के अलावा मोहम्मद अमीर शेख, संदीप कुमार सिंह, हासिम खान समेत कुल 11 लोगों को चाकू की नोक पर निशाना बनाकर उनके मोबाइल फोन लूटे थे.

इसके अलावा, आरोपियों ने एक अन्य वारदात में क्रोमा शोरूम के सामने सेल्समैन मोनू नंदू कनोजिया को भी इसी तरीके से लूटा था. लगातार हो रही इन वारदातों से इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल था.

पीड़ितों की शिकायत के आधार पर सांताक्रूज Police ने मामला दर्ज कर लिया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. वहीं, फरार तीसरे आरोपी की तलाश में Police की टीमें जुटी हुई हैं. Police अब गिरोह की अन्य आपराधिक गतिविधियों और लूटे गए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर भी जांच कर रही है. सतर्क नागरिकों और Police की तत्परता से इस गिरोह के दो सदस्यों की गिरफ्तारी संभव हो सकी.

–

एसएके/पीएम

Share