Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

फिरोजाबाद में हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल हुआ देवेंद्र

फिरोजाबाद में हत्या के आरोपी से Police की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल हुआ देवेंद्र

फिरोजाबाद, 17 नवंबर . उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को Police ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. थाना एका क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं. Police की जवाबी फायरिंग में आरोपी देवेंद्र के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. Police ने उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं.

Police के मुताबिक, बीते 15 नवंबर की सुबह थाना एका क्षेत्र के एक गांव में प्रदीप नाम के युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक प्रदीप और आरोपी देवेंद्र के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते देवेंद्र ने प्रदीप के साथ मारपीट की थी, जिसमें उसकी मौत हो गई. घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था. Police उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी.

इसी बीच Tuesday तड़के Police को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि हत्या का वांछित आरोपी देवेंद्र नगला धारू के पास छिपा हुआ है. सूचना मिलते ही Police टीम सक्रिय हो गई और बताए गए स्थान पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी. Police के अनुसार, खुद को घिरा देखकर आरोपी ने Police टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

Police टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के दौरान Police की गोली आरोपी देवेंद्र के पैर में जा लगी. गोली लगने से वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा. इसके बाद Policeकर्मियों ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया.

मुठभेड़ के बाद Police ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए सामान के साथ एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं. घायल आरोपी को Police अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.

Police अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही हत्या की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. Police का कहना है कि फरार आरोपियों और अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

–

एसएके/एएस

Share