Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

मराठी अस्मिता और हिंदुत्व के प्रबल समर्थक थे बालासाहेब ठाकरे, पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों सहित अन्य नेताओं ने किया याद

मराठी अस्मिता और हिंदुत्व के प्रबल समर्थक थे बालासाहेब ठाकरे, पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों सहित अन्य नेताओं ने किया याद

New Delhi, 17 नवंबर . शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और Maharashtra के नेताओं ने याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है. Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “शिवसेना के सम्मानित प्रमुख ‘बालासाहेब ठाकरे’ की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि. वे मराठी अस्मिता और हिंदुत्व के प्रबल समर्थक थे और हिंदुओं के दिलों में बसने वाले एक आदर्श व्यक्तित्व थे. बालासाहेब का निडर नेतृत्व, दमदार आवाज और Maharashtra के गौरव के प्रति अटूट समर्पण आज भी लाखों लोगों के दिलों में बसा हुआ है.”

शिवसेना (यूबीटी) ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “हिंदू हृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! ‘साहेब’ ने Maharashtra और हर मराठी व्यक्ति के भीतर जो ऊर्जा और आत्मसम्मान की भावना जगाई थी, उसे हमेशा अपने दिलों में संजोकर रखें! इस जलती हुई मशाल की तरह, आइए हम ‘साहेब’ के हर आदर्श को सदैव प्रज्वलित रखें.”

Maharashtra के उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने एक्स पर लिखा, “सर, आपके विचार और यादें हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी. हिंदू हृदय सम्राट, शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि.”

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) प्रमुख शरद पवार ने एक्स पर लिखा, “बालासाहेब ठाकरे का सफर एक कार्टूनिस्ट के रूप में शुरू हुआ और जो आगे चलकर एक ऐसे नेता बने जिन्होंने Maharashtra की राजनीति पर अमिट छाप छोड़ी, राज्य के सार्वजनिक जीवन में एक अत्यंत महत्वपूर्ण व्यक्ति थे. अपनी प्रभावशाली संवाद शैली, स्पष्ट Political रुख और संगठनात्मक कौशल के माध्यम से, उन्होंने Maharashtra की Political दिशा को एक नया मोड़ दिया. विभिन्न मुद्दों पर उनके विचार दृढ़ थे और उन्हें व्यक्त करने के उनके अनूठे अंदाज ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई. बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि!”

सांसद सुप्रिया सुले ने एक्स पोस्ट में कहा, “आज Maharashtra के लोकप्रिय नेता और शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि है. इस अवसर पर, मैं उनकी स्मृति को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्रखर राष्ट्रवादी श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. बालासाहेब ठाकरे जी ओजस्वी वक्ता, अदम्य साहस और निर्भीक व्यक्तित्व के धनी थे. भारतीय संस्कृति और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता उनके विचारों और कार्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती थी. देश की राजनीति और सार्वजनिक जीवन पर उनकी अमिट छाप सदैव स्मरणीय रहेगी. उनके विचार, स्पष्टवादिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे.”

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “प्रखर राष्ट्रवाद, अदम्य साहस और हिंदुत्व के बुलंद स्वर बालासाहेब ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन. अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र, स्वधर्म और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए समर्पित करने वाले बालासाहेब जी देशविरोधी शक्तियों के सामने सदैव चट्टान की तरह अडिग खड़े रहे. उनका ओजस्वी व्यक्तित्व, निर्भीक विचारधारा और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता सदैव हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी.”

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, “प्रखर राष्ट्रवादी विचारों के ध्वजवाहक एवं शिवसेना के संस्थापक श्रद्धेय बाला साहेब ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं. राष्ट्रविरोधी ताकतों के विरुद्ध सदैव मुखर रहे बालासाहेब ठाकरे जी ने जीवनपर्यंत भारतीय संस्कृति, स्वधर्म और राष्ट्रहित की रक्षा के लिए संघर्ष किया. उनका संपूर्ण Political जीवन साहस, निर्भीकता, स्पष्ट विचारों और सांस्कृतिक स्वाभिमान से परिपूर्ण रहा. सनातन संस्कृति के संरक्षण, जनसेवा और गरीबों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव युवाओं का मार्गदर्शन करती रहेगी.”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर पोस्ट किया, “सनातन संस्कृति के अडिग प्रहरी, श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन. अपने दृढ़ विचारों और सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा रखते हुए उन्होंने अनेक संघर्षों और कठिनाइयों के बावजूद कभी अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया. राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता, अदम्य साहस एवं निर्भीक नेतृत्व की विरासत सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी.

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पोस्ट में कहा, “‘हिंदू हृदय सम्राट’ और शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि!”

–

ओपी/पीएम

Share