पीडीए की सियासी जमीन खिसकी, चंद्रशेखर और ओवैसी ले उड़े ‘डी’ और ‘ए’: ओपी राजभर

Lucknow, 17 नवंबर . सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनके पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के Political समीकरण पर सवाल उठाए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव पीडीए की पहल के साथ एक्सप्रेसवे पर चढ़े थे, लेकिन अब फोरलेन से होते हुए सिंगल लेन सड़क पर पहुंच गए हैं और वहीं भटक रहे हैं.
ओपी राजभर ने दावा किया कि चंद्रशेखर आजाद ‘डी’ यानी दलित और असदुद्दीन ओवैसी ‘ए’ यानी अल्पसंख्यक वर्ग को अपने साथ ले गए हैं. Tuesday को Lucknow में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव ने पीडीए की पहल अच्छी शुरुआत के तौर पर की थी लेकिन बाद में वह अपनी दिशा से भटक गए. उन्होंने इसकी तुलना एक्सप्रेसवे से उतरकर फोरलेन और फिर सिंगल लेन सड़क पर पहुंचने से की.
राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव अब उसी सिंगल लेन सड़क पर फंस गए हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि किस दिशा में आगे बढ़ना है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पीडीए की अलग-अलग परिभाषाएं देते रहे लेकिन अब चंद्रशेखर आजाद ‘डी’ यानी दलित और असदुद्दीन ओवैसी ‘ए’ यानी अल्पसंख्यक वर्ग को अपने साथ ले गए हैं.
मथुरा में भाजपा की दो दिवसीय बैठक और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर राजभर ने कहा कि यह भाजपा का अपना संगठनात्मक और चुनावी मामला है. चुनाव नजदीक हैं, इसलिए पार्टी अपनी रणनीति तैयार करने के लिए बैठकें कर रही है. वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में Samajwadi Party और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत टलने पर भी राजभर ने अखिलेश यादव को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बेहद चतुर हैं और कांग्रेस को चुनाव तक इसी तरह टालते रहेंगे.
राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव चुनाव आने तक कांग्रेस को लटकाए रखेंगे, चुनाव लड़ेंगे और उसके बाद भी उसे इसी तरह टालते रहेंगे. यह उनका अपना मामला है और वे इसी तरह भागते और टालमटोल करते रहेंगे. उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने उनका समर्थन किया. उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य ने सही बात कही है. राजभर ने अखिलेश यादव को सलाह देने के अंदाज में कहा कि उन्हें जाकर उन्हीं के साथ मिल जाना चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “राम तो पहले ही जा चुके हैं और अब कृष्ण भी जाने वाले हैं.”
–
विकेटी/पीएम


