Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

‘फल, फूल, सब्जी, मसालों और बागानों की फसलों में बड़ी बढ़ोतरी’, शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को दी बधाई

‘फल, फूल, सब्जी, मसालों और बागानों की फसलों में बड़ी बढ़ोतरी’, शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को दी बधाई

New Delhi, 17 नवंबर . केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बागवानी फसलों के रिकॉर्ड उत्पादन, मोदी Government की नीतियों और किसानों की कड़ी मेहनत की सफलता, कम खेती के रकबे के बावजूद रिकॉर्ड उत्पादन, फलों के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि, फूलों, मसालों और बागानों की फसलों में मजबूत वृद्धि को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मुझे बताते हुए बेहद प्रसन्नता है कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में हमारे देश में कृषि के विविधीकरण का काम बहुत तेजी से किया जा रहा है. किसान विविधीकरण की तरफ बढ़ रहे हैं. उद्यान विज्ञान के तहत बागबानी के उत्पादन में बढ़ोतरी हो रही है. तीसरे अग्रिम अनुमान (2025-26) के अनुसार बागवानी फसलों का कुल उत्पादन बढ़ कर 3,869.15 लाख टन होने की उम्मीद है.”

कृषि मंत्री ने कहा, “यह वर्ष 2024-25 में 3,707.38 लाख टन था. यानी कि 161.77 लाख टन अधिक उत्पादन 2025-26 में हुआ है, इसकी वृद्धि 4.36 प्रतिशत है. मुझे यह भी बताते हुए संतोष है कि किसान अपनी मेहनत से मोदी Government की योजनाओं का लाभ उठाते हुए लगातार रिकॉर्ड पैदावार करने में सफल हो रहे हैं. पिछली बार लगभग 301 लाख हेक्टेयर क्षेत्र था. इस बार 297 लाख हेक्टेयर भूमि था. लेकिन इसका बावजूद हमारी उन्नत कृषि पद्धतियों, तकनीकों और किस्मों के साथ ही किसान की कुशलता और मेहनत की वजह से यह उत्पादन हुआ है.”

शिवराज ने कहा, “फलों के उत्पादन में भी बंपर वृद्धि हुई है. केला, आम, पपीता, सेब, अनार और कटहल की शानदार पैदावार होने की वजह से इस बार फलों का उत्पादन 54.18 लाख टन हुआ है. इस बार 4.60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. आलू और टमाटर में भी रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है. सब्जियों का भी कुल उत्पादन 4.35 प्रतिशत बढ़कर 2272.68 लाख टन तक पहुंचने की संभावना है. खासतौर पर आलू और टमाटर का रिकॉर्ड उत्पादन होने वाला है. आलू का उत्पादन 12 प्रतिशत बढ़कर 655.70 लाख टन और टमाटर का उत्पादन 214 लाख टन होने का अनुमान है.”

उन्होंने कहा, “प्याज का हमारा कुल उत्पादन 288.96 लाख टन रहने की उम्मीद है. फूलों, मसालों और बागानी फसलों में भी हमारी काफी बढ़ोतरी हुई है. फूलों के उत्पादन में लगभग 14.45 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी हुई है. सुपारी, नारियल, काजू, पान के पत्ते और कोको जैसी फसलों का उत्पादन भी 7.56 प्रतिशत बढ़कर 182.64 लाख टन हो गया है. सुगंधित और औषधीय पौधों का उत्पादन भी 9.28 लाख टन होने की उम्मीद है.”

उन्होंने कहा, “हल्दी, लहसुन, कड़ी पत्ता और इलायची की भी फसल बहुत बेहतर है. मसालों का उत्पादन भी 123.54 लाख टन पहुंचने की उम्मीद है. कुल मिलाकर जो बागवानी की फसलें हैं, चाहे फल, सब्जियां, फूल और मसाले हों. इनमें अच्छी बढ़ोतरी हुई है. किसान भाइयों को इसके लिए बधाई.”

–

एसडी/पीएम

Share