
New Delhi, 12 सितंबर . दिल्ली के वसंत कुंज स्थित ‘द ग्रैंड’ होटल में संदिग्ध हालात में एक मेहमान की मौत हो गई. Police ने मौत की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.
दरअसल, वसंत कुंज नॉर्थ Police स्टेशन को Friday को एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें New Delhi के वसंत कुंज में स्थित होटल ‘द ग्रैंड’ में ठहरे एक गेस्ट की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई थी.
घटना की जानकारी मिलते ही Police टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां वह व्यक्ति बेहोश और कोई प्रतिक्रिया न देने की हालत में मिला.
Police टीम द्वारा उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया. इसके बाद, क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया.
मामले की जांच में पाया गया कि मृतक एक एयरलाइन में कैप्टन के तौर पर काम करता था और Thursday को उसने होटल में चेक-इन किया था.
वहीं, Friday की शाम को मृतक के भाई ने होटल मैनेजर से संपर्क किया और बताया कि उसका भाई उसकी कॉल का जवाब नहीं दे रहा है. इसके बाद होटल मैनेजर उस कमरे में गया, जहां गेस्ट ठहरा हुआ था और पाया कि कमरा अंदर से बंद था.
फिर होटल की मास्टर-की की मदद से कमरा खोला गया, जिसके बाद मृतक बेहोश और कोई प्रतिक्रिया न देने की हालत में मिला.
Saturday को सफदरजंग अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम किया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चलेगा. वहीं, Police की ओर से इस मामले से संबंधित जांच शुरू कर दी गई है और बीएनएसएस की धारा 194 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.
–
डीके/एबीएम