राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने रोश हशनाह पर इजरायली समकक्षों को दी शुभकामनाएं

New Delhi, 12 सितंबर . President द्रौपदी मुर्मु और Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को रोश हशनाह के अवसर पर अपने इजरायली समकक्षों और इजरायल की जनता को शुभकामनाएं दीं.

President मुर्मु ने इजरायल के President इसाक हर्जोग और इजरायल के लोगों को रोश हशनाह की शुभकामनाएं दीं. President सचिवालय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “India की जनता की ओर से मैं आपको और पूरे इजरायल तथा दुनिया भर के यहूदी समुदाय को रोश हशनाह की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं. नया साल सभी के लिए शांति, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और नई उम्मीद लेकर आए.”

रोश हशनाह यहूदी नववर्ष है. इसे ‘वर्ष का सिर’ कहा जाता है और यह दुनिया की सृष्टि की वर्षगांठ के रूप में भी मनाया जाता है. Prime Minister Narendra Modi ने भी अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू, इजरायल की जनता और दुनियाभर के यहूदी समुदाय को शुभकामनाएं दीं.

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “शाना तोवा! Prime Minister नेतन्याहू, इजरायल की जनता और दुनियाभर के यहूदी समुदाय को रोश हशनाह की हार्दिक शुभकामनाएं. नया साल सभी के लिए शांति, उम्मीद, अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति से भरा हो.”

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी अपने इजरायली समकक्ष गिदोन सा’र को रोश हशनाह की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक्स पर लिखा, “रोश हशनाह के अवसर पर विदेश मंत्री गिदोन सा’र, इजरायल की Government और जनता को हार्दिक शुभकामनाएं. नया साल सभी के लिए शांति, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशियां लेकर आए. शाना तोवा!”

इससे पहले पिछले महीने India में इजरायल के राजदूत रुवेन अजार ने भारत-इजरायल संबंधों को विशेष और अनूठा बताते हुए दोनों देशों के रिश्ते को मजबूत बनाने वाले कई मूलभूत मूल्यों का उल्लेख किया था.

अजार ने कहा था कि India और इजरायल के संबंधों की विशेषता छह मूलभूत मूल्यों से जुड़ी है. उन्होंने दोनों देशों के लिए ‘सभ्यतागत दृढ़ता और राष्ट्रीय पुनर्जागरण’ को पहला साझा मूल्य बताया था.

उन्होंने कहा था कि दोनों सभ्यताओं को सदियों तक विदेशी शक्तियों के हमलों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि दोनों देशों की पहचान को निशाना बनाया गया और इतिहास में उनकी पहचान मिटाने की कोशिशें हुईं, लेकिन तमाम मुश्किलों के बावजूद दोनों की पहचान और सभ्यताएं कायम रहीं. यही दोनों देशों के बीच एक साझा विशेषता है.

डीएससी

Leave a Comment