केरल के अट्टापडी में महिला और बच्ची की हत्या पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

New Delhi, 12 सितंबर . राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने केरल के पलक्कड़ जिले के अट्टापडी में एक महिला और एक बच्ची की कथित नृशंस हत्या के मामले का स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग ने राज्य Police से एक सप्ताह के भीतर इस मामले में रिपोर्ट सौंपने को कहा है.

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, महिला और बच्ची के कटे हुए तथा सड़े-गले शव के अंग बोरियों में भरकर भवानी नदी के किनारे फेंके हुए मिले थे.

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने केरल के Police महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर मामले के मुख्य संदिग्ध की तत्काल गिरफ्तारी, संभावित सहयोगियों की पहचान, निष्पक्ष और गहन जांच तथा फोरेंसिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं.

आयोग ने पीड़ितों के परिवार को पहचान और कानूनी प्रक्रिया के दौरान आवश्यक सहायता और सहयोग उपलब्ध कराने की भी मांग की है.

एनसीडब्ल्यू ने सात दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) मांगी है. आयोग ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के जीवन, सम्मान और सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता.

इस बीच, मामले की जांच में पश्चिम बंगाल का एक प्रवासी मजदूर Police के संदेह के दायरे में आया है. उस पर अपनी पत्नी और पांच वर्षीय बेटी की हत्या करने का शक जताया जा रहा है. महिला और बच्ची के क्षत-विक्षत शव बोरियों में भरकर नदी किनारे फेंके गए पाए गए थे.

जांचकर्ताओं के अनुसार, यह व्यक्ति करीब 25 दिन पहले अपनी पत्नी और बेटी के साथ इस इलाके में आया था. Police को शक है कि इसी व्यक्ति ने दोनों की हत्या की हो सकती है.

Police को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी को अपनी पत्नी पर संदेह था, जिसे हत्या के संभावित कारण के रूप में देखा जा रहा है. प्रारंभिक जांच में मृतकों के आरोपी की पत्नी और बेटी होने की आशंका जताई गई है.

Police को यह भी पता चला है कि मृतक पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे, जिससे यह संभावना मजबूत हुई है कि मामला एक प्रवासी परिवार से जुड़ा है. हालांकि, उनकी पहचान अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

जांच के दौरान Police को उन बोरियों में से एक से महत्वपूर्ण सुराग मिला, जिनमें शव के अंग भरकर फेंके गए थे.

Police के अनुसार, बोरी पर लिखी जानकारी से संकेत मिला है कि इसे कोयंबटूर से अट्टापडी के कोट्टाथरा स्थित एक दुकान तक अन्य सामान के साथ लाया गया था.

बोरी पर दर्ज बैच नंबर और अन्य निशानों की जांच की जा रही है ताकि उसके स्रोत का सही पता लगाया जा सके.

पुथुर Police ने इस सुराग के आधार पर विस्तृत जांच शुरू कर दी है. Police अट्टापडी और तमिलनाडु सीमा से लगे क्षेत्रों की थोक एवं खुदरा दुकानों की जांच कर रही है. साथ ही यह पता लगाने के लिए cctv फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं कि इन बोरियों को किसने खरीदा और किसने उनका परिवहन किया था.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment