भाजपा नेताओं ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के गिनाए फायदे, विपक्ष को भी दिया जवाब

New Delhi, 13 सितंबर . India में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.

हुगली में भाजपा विधायक दिलीप सिंह ने ब्रिक्स सम्मेलन और चीनी President शी जिनपिंग के India दौरे को India और चीन के लिए महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया के कई देश आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं और कई हिस्सों में युद्ध की स्थिति बनी हुई है. ऐसे वैश्विक तनाव के बीच करीब सात साल बाद शी जिनपिंग का India आना दोनों देशों के संबंधों के लिए सकारात्मक संकेत है. इस दौरे से India और चीन के बीच भविष्य में मित्रता और बेहतर संबंधों की दिशा में एक रास्ता खुलने की उम्मीद है.

दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता यासिर जिलानी ने ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर कहा कि India सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों का स्वागत करता है. ब्रिक्स के 20 वर्ष पूरे होना संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. दो दशक का यह सफर ब्रिक्स के अधिक परिपक्व और जिम्मेदार संगठन के रूप में आगे बढ़ने को दर्शाता है. सम्मेलन में शामिल देशों के बीच संवाद और सहयोग की संभावनाएं वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण हैं.

जम्मू में जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने ब्रिक्स सम्मेलन को बदलती वैश्विक शक्ति-संरचना से जोड़कर देखा. उन्होंने कहा कि दुनिया अब पहले की तरह एकध्रुवीय नहीं रही है. वैद ने चीन के President शी जिनपिंग, रूस के President व्लादिमीर पुतिन और Prime Minister Narendra Modi की एक साथ मौजूदगी को वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण तस्वीर बताया. पूर्व डीजीपी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियां इस बात का संकेत देती हैं कि वैश्विक व्यवस्था में बदलाव आया है. उन्होंने इसे दुनिया में उभरती बहुध्रुवीय व्यवस्था के संदर्भ में महत्वपूर्ण घटनाक्रम बताया.

Mumbai में भाजपा विधायक राम कदम ने ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सम्मेलन में दुनिया के कई प्रमुख देशों के Prime Minister और राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं. कदम ने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ब्रिक्स जैसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के महत्व पर सवाल उठाने के बजाय India की मेजबानी और इससे मिलने वाले अवसरों को समझना चाहिए.

Mumbai में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने ब्रिक्स सम्मेलन में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा किए जाने का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि पहलगाम में निर्दोषों की हत्या की घटना पूरी तरह निंदनीय थी और उनकी पार्टी ने भी इसकी निंदा की थी. उन्होंने कहा कि India और Pakistan के बीच तनाव के बाद India ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की थी. इस कार्रवाई में आतंकवादी ठिकानों और सुविधाओं को निशाना बनाया गया.

पीएसके/एबीएम

Leave a Comment