ब्रिक्स सहयोग से आगे बढ़ रहा, ज्यादा समावेशी और समृद्ध दुनिया बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध : पीएम मोदी

New Delhi, 12 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को कहा कि ब्रिक्स सहयोग से संचालित है और अधिक समावेशी और समृद्ध दुनिया को आकार देने के लिए प्रतिबद्ध है.

पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर ब्रिक्स नेताओं के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “एक ऐसा ब्रिक्स जो सहयोग से संचालित है और अधिक समावेशी और समृद्ध दुनिया को आकार देने के लिए प्रतिबद्ध है. दिल्ली शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान ब्रिक्स नेताओं के साथ.”

विदेश मंत्रालय ने इसे ‘एकता और साझा उद्देश्य का क्षण’ बताया. मंत्रालय ने एक्स पर ब्रिक्स नेताओं की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “New Delhi में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स नेताओं के एक साथ आने पर एकता और साझा उद्देश्य का क्षण.”

पीएम मोदी और अन्य ब्रिक्स सदस्य देशों के नेताओं ने एक संयुक्त पौधरोपण पहल में भी भाग लिया.

रूस के President व्लादिमीर पुतिन, चीन के President शी जिनपिंग, इंडोनेशिया के President प्रबोवो सुबियांतो, दक्षिण अफ्रीका के President सिरिल रामफोसा, मिस्र के President अब्देल फतह अल-सीसी, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान, ईरान के President मसूद पेजेश्कियन, इथियोपिया के Prime Minister अबिय अहमद अली और ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा ने पौधरोपण पहल में पीएम मोदी के साथ हिस्सा लिया.

सभी नेताओं ने India मंडपम के लॉन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक फैमिली फोटो के लिए पोज भी दिया. इससे पहले दिन में ब्रिक्स सदस्य देशों के नेताओं ने India मंडपम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के ‘समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करने’ पर आयोजित सत्र में हिस्सा लिया.

India New Delhi में दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, जिसमें सदस्य और भागीदार देशों के नेता और आउटरीच आमंत्रित देश एक साथ आए हैं.

पीएम मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में New Delhi घोषणापत्र 2026 को सर्वसम्मति से अपनाने की घोषणा की और ब्रिक्स के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दो डाक टिकट भी जारी किए.

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के ‘समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करने’ पर आयोजित सत्र में अपने समापन भाषण में पीएम मोदी ने कहा, “आज अपनाया गया New Delhi घोषणापत्र हमारे साझा संकल्प को स्पष्ट दिशा देता है. अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि इन संकल्पों को ठोस परिणामों में बदलें.”

केके/एबीएम

Leave a Comment