Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

धनंजय डी सिल्वा और कुशल मेंडिस की शतकीय पारी, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन

धनंजय डी सिल्वा और कुशल मेंडिस की शतकीय पारी, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन

रावलपिंडी, 11 नवंबर . Pakistan और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. टेस्ट का तीसरा दिन पूरी तरह से श्रीलंका के बल्लेबाजों के नाम रहा. दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने 4 विकेट खोकर 404 रन स्कोर बोर्ड पर लगा लिए हैं.

टेस्ट के दूसरे दिन 114/3 के स्कोर से श्रीलंका ने आगे खेलना शुरू किया. कामिंदु मेंडिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया. मेंडिस 131 गेंदों का सामना करने के बाद 58 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद धनंजय डी सिल्वा और कुशल मेंडिस ने मोर्चा संभाला और Pakistan के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया. दोनों मिलकर पांचवें विकेट के लिए अब तक 249 रनों की अटूट साझेदारी निभा चुके हैं.

धनंजय 241 गेंदों का सामना करने के बाद 167 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. अपनी इस पारी में धनंजय 20 चौके लगा चुके हैं. वहीं, कप्तान कुशल मेंडिस ने भी शतक लगाया. वह 188 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 117 रन बनाकर धनंजय का साथ निभा रहे हैं. पहले सेशन में एक विकेट चटकाने के बाद Pakistan के गेंदबाजों को अगले दो सेशन में कोई विकेट नहीं मिल सका. हालांकि, श्रीलंका अभी Pakistan द्वारा पहली पारी में बनाए गए 434 रनों के स्कोर से 30 रन पीछे है, लेकिन टीम के अभी 6 विकेट शेष हैं.

हालांकि, पहली पारी में श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. पसिंदु सूरियाबंदारा को मोहम्मद अब्बास ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा. इसके बाद दिनेश चांदीमल भी महज एक रन ही बना सके और साकिब खान का शिकार बने. लाहिरू उदारा अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे और वह 52 गेंदों में 42 रन बनाने के बाद आउट हुए. Pakistan की ओर से गेंदबाजी में अब तक साकिब खान और मोहम्मद अब्बास ने दो-दो विकेट चटकाए हैं. इससे पहले, Pakistan ने अपनी पहली पारी 9 विकेट खोकर 434 रन बनाने के बाद घोषित की थी.

–

एसएम/डीकेपी

Share