Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
शिक्षा,राष्ट्रीय

वैपकॉस लिमिटेड में इंजीनियर सहित कई पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, 18 नवंबर तक करें आवेदन

वैपकॉस लिमिटेड में इंजीनियर सहित कई पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, 18 नवंबर तक करें आवेदन

New Delhi, 11 नवंबर . India Government के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत एक ‘मिनी रत्न श्रेणी-I’ केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई), जल एवं विद्युत परामर्श सेवाएं (वैपकोस) लिमिटेड ने परियोजना की आवश्यकताओं के अनुसार पर्यावरणीय अध्ययन करने के लिए 5 विशेषज्ञों की नियुक्ति की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक विज्ञापन प्रकाशित करके की है.

वैपकॉस लिमिटेड की ओर से जारी 5 रिक्तियों में विशेषज्ञ-इंजीनियर (पर्यावरण) के 2, विशेषज्ञ-वैज्ञानिक (वानिकी) का 1, विशेषज्ञ-वैज्ञानिक (मत्स्य पालन एवं जलीय पारिस्थितिकी) का 1 और विशेषज्ञ-सामाजिक वैज्ञानिक का 1 पद शामिल हैं.

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर तक तय की गई है. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार वैपकॉस लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से विशेषज्ञ-इंजीनियर (पर्यावरण) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक या समकक्ष और पर्यावरण इंजीनियरिंग में एमटेक या समकक्ष; विशेषज्ञ-वैज्ञानिक (वानिकी) के लिए वानिकी/पारिस्थितिकी/पर्यावरण विज्ञान/वन्यजीव विज्ञान या समकक्ष विषय में मास्टर्स या पीएचडी; विशेषज्ञ-वैज्ञानिक (मत्स्य पालन एवं जलीय पारिस्थितिकी) के लिए मास्टर या पीएचडी (मत्स्य पालन/जलीय पारिस्थितिकी/प्राणीशास्त्र या समकक्ष); और विशेषज्ञ-सामाजिक वैज्ञानिक के लिए सामाजिक विज्ञान या इसके समकक्ष विषय में मास्टर्स या पीएचडी होनी चाहिए. इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों के पास प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित 3 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है.

आवेदकों की अधिकतम आयु सभी पदों के लिए 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

योग्य अभ्यर्थियों के चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल और मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के माध्यम से किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 40,000 रुपए प्रति माह होगी.

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को केवल उनके रजिस्टर्ड ई-मेल या वैपकॉस की वेबसाइट के माध्यम से सूचित किया जाएगा. किसी भी उम्मीदवार को डाक द्वारा कोई व्यक्तिगत सूचना नहीं भेजी जाएगी.

–

डीके/डीकेपी

Share