Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

देव दीपावली पर काशी में जलेंगे 11 लाख दीप, तीन दिन तक होगी गंगा आरती: हिमांशु नागपाल

देव दीपावली पर काशी में जलेंगे 11 लाख दीप, तीन दिन तक होगी गंगा आरती: हिमांशु नागपाल

वाराणसी, 14 नवंबर . देव दीपावली को लेकर काशी में तैयारियां तेज हो गई हैं. इस बार भी देव दीपावली का पर्व भव्य रूप से मनाने की तैयारी है. देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक इस अद्भुत आयोजन को देखने के लिए वाराणसी पहुंचेंगे. घाटों पर विशेष गंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइट एंड साउंड शो और आतिशबाजी आकर्षण के केंद्र होंगे. इस बार गंगा के दोनों किनारों पर करीब 11 लाख दीप जलाए जाएंगे. पूरे शहर को आकर्षक रोशनी से सजाने की भी तैयारी की जा रही है.

वाराणसी नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने से बात करते हुए बताया कि देव दीपावली काशी का विशेष पर्व है. इसे देखने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं. इस अवसर पर घाटों पर गंगा आरती का विशेष आयोजन किया जाता है. तीन दिनों तक गंगा आरती और गंगा महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस बार नमो घाट पर भी विशेष सांस्कृतिक आयोजन होंगे, जिनमें स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा. कई विशेष प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी.

उन्होंने बताया कि शहर को भव्य तरीके से सजाने के लिए नगर निगम की ओर से तैयारियां की जा रही हैं. इसके लिए सभी जरूरी वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं. घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों, प्रमुख चौराहों, मार्गों और सभी घाटों को आकर्षक झालर लाइटों से सजाया जाएगा. इसके अलावा, प्रोजेक्शन शो के माध्यम से भी प्रमुख स्थानों को आकर्षक बनाया जाएगा. हर साल की तरह इस बार भी आतिशबाजी और लाइट एंड साउंड शो का आयोजन होगा.

हिमांशु नागपाल ने बताया कि लाइट एंड साउंड शो में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की धार्मिक मान्यताओं को प्रदर्शित किया जाएगा. इसमें भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर के वध और इसके बाद देवताओं द्वारा गंगा घाटों पर दीपोत्सव मनाने की पौराणिक कथा को दर्शाया जाएगा. इसके साथ ही अन्य धार्मिक प्रसंगों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि श्रद्धालु काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से रूबरू हो सकें.

वहीं, देव दीपावली पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर Police प्रशासन ने भी विशेष तैयारी की है. गंगा में नावों के सुरक्षित संचालन के लिए दोनों ओर लेन सिस्टम बनाने की योजना है, ताकि नाविक निर्धारित व्यवस्था के तहत नावों का संचालन कर सकें. इसके अलावा नाविकों के साथ बैठक कर उन्हें सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे.

बैठकों में नावों पर निर्धारित क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बैठाने, लाइफ जैकेट पहनने, नशे की हालत में नाव नहीं चलाने और नाविकों की फिटनेस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे. साथ ही, डीजल से चलने वाली नावों के संचालन पर रोक संबंधी दिशा-निर्देशों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा. प्रशासन का प्रयास है कि देव दीपावली का आयोजन भव्य होने के साथ-साथ सुरक्षित भी रहे.

–

एसएके/एबीएम

Share