पटना में गंगा तट के 90 सुरक्षित घाटों पर अर्घ्य की तैयारी, एक क्लिक पर मिलेगी छठ घाटों और सुविधाओं की जानकारी

Patna, 14 नवंबर . लोक आस्था, विश्वास और सूर्य उपासना का महापर्व छठ बिहार की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का प्रतीक है. चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में लाखों श्रद्धालु नदियों, तालाबों और विभिन्न जलाशयों के किनारे पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होती है.
हालांकि, इस बार Patna में छठ पूजा की तैयारियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए जिला प्रशासन ने एक विशेष डिजिटल पहल की है. इसके तहत श्रद्धालुओं को छठ घाटों से जुड़ी तमाम जरूरी जानकारियां एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी. Patna जिला प्रशासन ने छठ महापर्व 2026 के लिए एक आधिकारिक वेब ऐप तैयार किया है. इस ऐप के माध्यम से श्रद्धालु घर से निकलने से पहले ही अपने नजदीकी घाट, वहां उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.
इसकी खासियत यह है कि यह बिना इंटरनेट नेटवर्क के भी काम करेगा. यानी घाटों पर मोबाइल नेटवर्क की समस्या होने के बावजूद श्रद्धालु जरूरी जानकारियां देख सकेंगे. ऐप खोलते ही श्रद्धालुओं को एक डिजिटल नक्शा दिखाई देगा, जिसमें आसपास के छठ घाटों और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मिलेगी. इसके माध्यम से सुरक्षित घाटों, खतरनाक घाटों और अनुपयुक्त घोषित स्थलों की पहचान की जा सकेगी.
प्रशासन ने इस बार 90 सुरक्षित घाट चिह्नित किए हैं, जबकि आठ घाटों को खतरनाक और सात को अनुपयुक्त घोषित किया गया है. खतरनाक घाटों पर श्रद्धालुओं को जाने से बचाने के लिए ऐप पर उनकी जानकारी और नक्शे की उपलब्धता को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है. इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, सहायता केंद्र, शौचालय, वस्त्र बदलने के कक्ष, पेयजल और पार्किंग जैसी सुविधाओं की जानकारी भी उपलब्ध होगी.
प्रशासन के अनुसार, इसके तहत नौ प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, 19 सहायता केंद्र, 25 शौचालय स्थल, 27 वस्त्र बदलने के कक्ष, 14 पेयजल स्थल और 46 पार्किंग स्थलों की जानकारी दी गई है. इसके अलावा घाटों की संख्या और वहां उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों का ब्योरा भी ऐप पर मिलेगा. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं. इस बार 607 अस्थायी शौचालय, 560 यूरिनल और 453 वस्त्र बदलने के कक्ष बनाए गए हैं. वहीं, आपात स्थिति से निपटने के लिए 321 नाव और नाविक, 432 गोताखोर, एनडीआरएफ की नौ और एसडीआरएफ की आठ टीमों की व्यवस्था की गई है.
डिजिटल ऐप के जरिए श्रद्धालु इन सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. वहीं, Patna में छठ पूजा के दौरान गंगा घाटों पर भीड़ का दबाव कम करने के लिए नगर निगम ने भी इस बार विशेष पहल की है. Patna नगर निगम की ओर से गंगा घाटों के अलावा शहर के विभिन्न मोहल्लों के तालाबों, पार्कों, मंदिर परिसरों और अन्य स्थानों पर कुल 72 स्थायी एवं अस्थायी सार्वजनिक स्थलों पर अर्घ्य देने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को उनके घरों के नजदीक ही छठ पूजा की सुविधा देना और प्रमुख घाटों पर भीड़ को नियंत्रित करना है.
Patna सिटी अंचल स्थित मंगल तालाब में भी छठ महापर्व को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है. अजीमाबाद और Patna सिटी अंचल गंगा तट के समीप होने के कारण यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पर अर्घ्य अर्पित करते हैं. हालांकि, आसपास के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को दूर जाने की जरूरत न पड़े.
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छोटे वाटर ई-कार्ट के माध्यम से तालाबों में गंगाजल भी मिलाया जा रहा है. कार्तिक छठ महापर्व की शुरुआत Friday को नहाय-खाय के साथ हो गई है. इसके बाद Saturday को खरना, Sunday को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और Monday को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. उषा अर्घ्य के बाद व्रती पारण करेंगे और इसी के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा.
–
एमएनपी/एएस


