‘आपको तो मेडल मिलना चाहिए’, सनी-अजय के साथ डांस पर माधुरी को फराह खान ने दिया मजेदार कॉम्प्लिमेंट

Mumbai , 14 नवंबर . मशहूर कोरियोग्राफर-फिल्ममेकर फराह खान हाल ही में मराठी के क्विज-बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन होणार करोडपती’ में गई थीं, जहां उन्होंने शो की होस्ट-Actress माधुरी दीक्षित को एक मजेदार कॉम्प्लिमेंट दिया.
शो में बातचीत के दौरान फराह खान और माधुरी दीक्षित डांस को लेकर बातचीत करती नजर आईं. बातचीत तब नॉस्टैल्जिक हो गई, जब माधुरी ने 2003 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘ये रास्ते हैं प्यार के’ में सनी देओल और अजय देवगन के साथ डांस करने का किस्सा याद किया.
फराह ने तुरंत मजाक में कहा कि इन दोनों एक्टर्स के साथ डांस सीक्वेंस को अंजाम देने के लिए एक्ट्रेस को मेडल मिलना चाहिए. फराह खान ने Actress से पूछा कि क्या उन्होंने कभी सनी देओल के साथ डांस किया है, तो माधुरी दीक्षित ने कहा कि उन्होंने सनी और अजय दोनों के साथ एक साथ डांस फ्लोर शेयर किया था.
माधुरी ने फिल्म ‘ये रास्ते हैं प्यार के’ का जिक्र करते हुए कहा, “मैंने सनी देओल और अजय देवगन, दोनों के साथ डांस किया है.”
उनके इस खुलासे पर फराह ने चुटकी लेते हुए कहा, “आपको तो मेडल मिलना चाहिए! कोरियोग्राफी डिपार्टमेंट को आपको अवॉर्ड और मेडल भेजना चाहिए.”
फिर फराह ने मजाक को और बढ़ाते हुए माधुरी से पूछा कि सीक्वेंस के दौरान दोनों एक्टर्स ने कितनी बार उनके पैरों पर पैर रखा था. माधुरी ने हंसते हुए जवाब दिया, “शुक्र है, थोड़ी दूरी थी, इसलिए ज्यादा दिक्कत नहीं हुई.”
Bollywood में डांस के इवोल्यूशन पर बात करते हुए फराह ने कहा कि आज के एक्टर्स कोरियोग्राफी को लेकर काफी ज्यादा कम्फर्टेबल हैं. उन्होंने कहा, “अब ज्यादातर Actor डांस कर सकते हैं, लेकिन पहले सिर्फ गोविंदा और अक्षय कुमार ही डांस करते थे.”
कोरियोग्राफर फराह खान ने जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और सनी देओल जैसे एक्टर्स के अपने अलग-अलग डांस स्टाइल होने की बात भी की.
‘ये रास्ते हैं प्यार के’ की बात करें तो इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ प्रीति जिंटा भी थीं. इस रोमांटिक ड्रामा में सनी देओल स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए थे. फिल्म माधुरी, अजय और प्रीति के बीच लव ट्रायंगल के इर्द-गिर्द घूमती थी.
–
एनएस/एएस


