महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन नहीं किया जा सकता : मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 14 नवंबर . कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने Saturday को संसद का संभावित विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर केंद्र Government की आलोचना की. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण लागू करने के बहाने परिसीमन नहीं किया जाना चाहिए.
से बात करते हुए तिवारी ने कहा कि अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई विशेष सत्र नहीं बुलाया गया है. उन्होंने महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने की जरूरत पर भी सवाल उठाया.
उन्होंने कहा कि अभी तक कोई सत्र नहीं बुलाया गया है. बात बहुत साफ है. आप महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन नहीं कर सकते. महिला आरक्षण अधिनियम संसद द्वारा तीन साल पहले ही पारित किया जा चुका है. अगर आप महिलाओं को आरक्षण देना चाहते हैं, तो 543 सीटों में से एक-तिहाई सीटें उनके लिए आरक्षित कर सकते हैं.
कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य विधानसभाओं में भी ऐसी ही व्यवस्था की जा सकती है.
तिवारी ने से कहा कि विधानसभाओं में भी एक-तिहाई सीटें महिलाओं को दे दें. इसमें क्या दिक्कत है? लेकिन महिला आरक्षण के नाम पर वे परिसीमन बिल लाना चाहते हैं. यही वजह है कि वे पिछले सत्र में इसे पेश नहीं कर पाए.
यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ऐसी खबरें हैं कि केंद्र Government संसद का एक विशेष सत्र बुलाने पर विचार कर रही है. इसका मकसद परिसीमन से जुड़े संवैधानिक संशोधनों को पारित कराना और Lok Sabha तथा राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करना है.
इस बीच, छठ पूजा को लेकर चल रही Political बहस पर टिप्पणी करते हुए तिवारी ने इस त्योहार को पवित्र बताया और Political दलों से आग्रह किया कि वे धार्मिक आयोजनों का Politicalरण न करें.
उन्होंने कहा कि छठ पूजा एक बहुत ही शुद्ध और पवित्र त्योहार है, जिसे लोग पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं. धार्मिक त्योहारों का Politicalरण नहीं किया जाना चाहिए. इन सभी त्योहारों को श्रद्धा, समर्पण और विनम्रता की भावना के साथ मनाया जाना चाहिए.
उनका यह बयान Maharashtra नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे द्वारा शुरू किए गए एक Political विवाद के बीच आया है. Thursday को ठाकरे ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह छठ पूजा को एक Political मुद्दा बनाकर Mumbai में सामाजिक और सांस्कृतिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है.
ठाकरे ने लोगों से अपील की कि वे भाजपा के जाल में न फंसें. उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले, भाजपा मराठी और उत्तर भारतीय समुदायों के बीच फूट डालने की कोशिश कर रही है.
उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि भाजपा और उसका social media इकोसिस्टम छठ पूजा से जुड़े वीडियो फैलाकर और इन आयोजनों को ‘सांस्कृतिक आक्रामकता’ के रूप में पेश करके Maharashtra में कलह पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने Mumbai के कुछ रेलवे स्टेशनों पर बज रहे भोजपुरी गीतों का भी जिक्र किया और दावा किया कि मनसे ने इस चलन को रोकने के लिए हस्तक्षेप किया. ठाकरे ने आगे आरोप लगाया कि भाजपा उस तरह का विवाद खड़ा करने में नाकाम रही, जिसकी उसे उम्मीद थी और इसलिए वह निराश है.
–
डीकेएम/एबीएम


