इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार, इन रूटों पर भारी वाहन बैन : एसीपी

इंदौर, 14 नवंबर . पंजाबी गायक और Actor दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर यातायात Police ने विशेष तैयारियां की हैं. भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन की घोषणा की गई है. एसीपी ट्रैफिक जोन-2 लाल बहादुर बौद्ध ने बताया कि इस बार का डायवर्जन पिछले कार्यक्रमों के अनुभव के आधार पर तैयार किया गया है, जिसमें जरूरी सुधार भी किए गए हैं.
एसीपी ने से बातचीत के दौरान बताया कि 15 नवंबर को शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा. आवश्यकता पड़ने पर इस समय को बढ़ाया भी जा सकता है. इस दौरान मुख्य रूप से भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा, ताकि कॉन्सर्ट स्थल के आसपास यातायात सुचारू बना रहे और आम लोगों को परेशानी न हो.
ट्रैफिक प्लान के अनुसार, रेडिसन चौराहे से स्टार चौराहे की ओर जाने वाले और आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा. इसमें ट्रक, बस और अन्य भारी वाहन शामिल हैं. Police ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.
उन्होंने बताया कि बिचौली और कनाड़िया की ओर से आने वाली यात्री बसों, इंटरसिटी बसों और स्लीपर बसों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है. कॉन्सर्ट के दौरान इन बसों को इस ओर आने की अनुमति नहीं होगी. इसके बजाय इन बसों को मॉल के पास से नए ब्रिज से ऊपर होकर जाना होगा. यात्रियों को वाटर लिली और पीसीएल के पास पिकअप और ड्रॉप की सुविधा दी जाएगी. इससे कॉन्सर्ट स्थल के पास जाम की स्थिति नहीं बनेगी. इसी तरह देवास नाका से रेडिसन की ओर आने वाले भारी वाहनों, ट्रकों को भी डायवर्ट किया जाएगा. यातायात के दबाव को देखते हुए इन वाहनों को देवास नाका से मांगलिया और अन्य चौराहों की ओर मोड़ा जाएगा.
उन्होंने आगे बताया कि स्थानीय पार्किंग व्यवस्था के लिए आयोजकों की ओर से 200 वॉलंटियर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं. यातायात Police इन्हें ब्रीफ करके पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट में लगाएगी. इसके अलावा, यातायात Police के 100 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी भी इस काम में तैनात रहेंगे. ये जवान आउटर और इनर गार्डन सहित पूरे क्षेत्र में व्यवस्था संभालेंगे.
–
पीआईएम/एबीएम


