यूएससीआईआरएफ के बयान पर भड़के साजिद रशीदी, शरजील इमाम को धार्मिक स्वतंत्रता का समर्थक मानने पर जताई आपत्ति

New Delhi, 14 नवंबर . ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने अमेरिकी आयोग ‘यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम’ की ओर से शरजील इमाम को धार्मिक स्वतंत्रता का समर्थक बताए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने आयोग के बयान को गलत बताते हुए कहा कि अमेरिका को India के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है. रशीदी ने अमेरिका को India का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए कहा कि देश के आंतरिक मामलों को खुद सुलझाने में India सक्षम है.
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने से बात करते हुए कहा कि ‘यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम’ ने अपनी पोस्ट में दो गलत दावे किए हैं. पहला, शरजील इमाम धार्मिक स्वतंत्रता के समर्थक नहीं हैं. उनकी अपनी विचारधारा और सोच है. उन्होंने कुछ ऐसी बातें कही थीं, जिनकी वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. दूसरा, उन्होंने सवाल उठाया कि अमेरिकी आयोग India के आंतरिक मामलों में दखल देने वाला कौन होता है?
रशीदी ने कहा, “आप कौन होते हैं हमारे मामलों में दखल देने वाले? ऐसा लग रहा है जैसे कोई बिन बुलाया मेहमान दूसरे के मामले में टांग अड़ा रहा हो. इस समय अमेरिका India का सबसे बड़ा दुश्मन है. दुश्मन की सलाह कभी नहीं माननी चाहिए क्योंकि ऐसी सलाह किसी काम की नहीं होती. हमारा सम्मान हमारे अपने हाथों में है. यह हमारा घरेलू और आंतरिक मामला है, जिसे हम खुद सुलझा लेंगे.”
उन्होंने ‘यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम’ को नसीहत देते हुए कहा कि उसे India के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है. India का मुसलमान खुश है और देश के लोग अपने मामलों को अपने तरीके से सुलझाने में सक्षम हैं.
वहीं, Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी पर भी मौलाना साजिद रशीदी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अखिलेश यादव पर भारतीय जनता पार्टी की Political पिच पर खेलने का आरोप लगाया. रशीदी ने कहा कि अखिलेश यादव का राम मंदिर जाना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है.
उन्होंने सवाल उठाया कि जब अखिलेश यादव खुद को नास्तिक बताते हैं और देवी-देवताओं, पूजा-पाठ तथा धार्मिक रीति-रिवाजों में विश्वास नहीं रखने की बात कहते हैं, तो फिर राम मंदिर जाने की क्या जरूरत थी? रशीदी ने Samajwadi Party के प्रवक्ता राजकुमार भाटी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि राजकुमार भाटी ने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म की 16 प्रतिज्ञाएं ली हैं. भाटी ने राम, कृष्ण और महादेव को न मानने की बात कही है.
मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि अगर अखिलेश यादव भी हिंदुत्व की ओर झुक रहे हैं, तो यह मुसलमानों के साथ धोखा है. साथ ही, उन्होंने इसे अखिलेश यादव की Political गलतफहमी करार दिया कि राम मंदिर जाने से उन्हें हिंदू वोट मिल जाएगा.
रशीदी ने कहा कि हिंदू वोट भारतीय जनता पार्टी का मजबूत आधार है और राम मंदिर जाने से अखिलेश यादव को इसका Political लाभ मिलने की संभावना नहीं है.
–
एसएके/पीएम


