Skip to content
Thursday, 5 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

झारखंड के गिरिडीह में यूको बैंक में भीषण डाका, चार करोड़ का सोना और 10 लाख रुपये नकद लूटे

Jharkhand के गिरिडीह में यूको बैंक में भीषण डाका, चार करोड़ का सोना और 10 लाख रुपये नकद लूटे

गिरिडीह, 5 नवंबर . Jharkhand के गिरिडीह जिले के राजधनवार में Thursday को अपराधियों ने थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित यूको बैंक में दिनदहाड़े बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया. पांच हथियारबंद अपराधियों ने बैंककर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर करीब 20 मिनट के भीतर तीन से चार करोड़ रुपये मूल्य का सोना और आठ से दस लाख रुपये नकद लूट लिए. वारदात के बाद सभी अपराधी फरार हो गए. इतनी बड़ी लूट की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है.

बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार गौर ने बताया कि Thursday दोपहर 1:40 बजे पांच अपराधी बैंक में दाखिल हुए. इनमें एक हेलमेट पहने अपराधी मुख्य दरवाजे पर निगरानी करता रहा जबकि चार नकाबपोश हथियारबंद अपराधी बैंक के अंदर घुस गए. उन्होंने मैनेजर सहित कर्मचारियों और वहां मौजूद ग्राहकों पर बंदूक तान दी. अपराधियों ने बैंक मैनेजर और कर्मचारियों को वॉल्ट के बाहर बैठा दिया. इसके बाद सभी के हाथ पीछे की ओर बांध दिए और मुंह पर टेप चिपकाकर उन्हें बंधक बना लिया.

बंदूक की नोक पर मैनेजर से वॉल्ट की चाबी मांगी गई और फिर उनसे ही वॉल्ट खुलवाया गया. उस समय बैंक में दो ग्राहक भी मौजूद थे. इस बीच दो ग्राहक बैंक पहुंचे, अपराधियों ने उन्हें भी अपने कब्जे में लेकर उनके हाथ-मुंह बांध दिए. शाखा प्रबंधक के अनुसार, अपराधियों ने वॉल्ट में रखे सोने और नकदी को अपने कब्जे में ले लिया. लूटे गए सोने की कीमत शुरुआती तौर पर तीन से चार करोड़ रुपये आंकी जा रही है जबकि नकदी करीब आठ से दस लाख रुपये बताई गई है.

हालांकि, लूटे गए सोने और नकदी की वास्तविक मात्रा का आकलन किया जा रहा है. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बैंक में लगे cctv कैमरों का डीवीआर बॉक्स भी तोड़कर अपने साथ ले गए, ताकि घटना से जुड़े डिजिटल साक्ष्य मिटाए जा सकें.

बैंक प्रबंधन की सूचना पर Police मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. थाने से इतनी कम दूरी पर बैंक में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. Police बैंककर्मियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है.

–

एसएनसी/पीएम

Share